मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं पर इनामों की बारिश:सम्मान समारोह में बोले CM योगी- यूपी के हर गांव में बनाएंगे खेल मैदान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेता नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया और पुरुष हॉकी टीम को सम्मा…

टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं पर इनामों की बारिश:सम्मान समारोह में बोले CM योगी- यूपी के हर गांव में बनाएंगे खेल मैदान
टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं पर इनामों की बारिश:सम्मान समारोह में बोले CM योगी- यूपी के हर गांव में बनाएंगे खेल मैदान | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेता नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन, बजरंग पुनिया और पुरुष हॉकी टीम को सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने नीरज चोपड़ा को 2 करोड़, रवि दहिया को 1.5 करोड़, पीवी सिंधु को एक करोड़, लवलीना बोरगोहेन को एक करोड़, बजरंग पुनिया को एक करोड़ और पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।



उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपक पुनिया को 50 लाख और महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले उत्तर प्रदेश के 10 खिलाड़ियों को 25-25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया है|



टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,उत्तर प्रदेश के हर गांव में हम एक खेल मैदान बनाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार मेजर ध्यानचंद के नाम पर स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार दो खेलों को गोद लेगी और अगले 10 सालों तक उनका वित्त पोषण करेगी। इसमें से एक खेल कुश्ती है| 




CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''उत्तर प्रदेश सरकार ने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, विश्व कप या विश्व चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती प्रदान करने और पुलिस में डिप्टी एसपी का पद देने के लिए अपनी सहमति दी है|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।