एक सप्ताह में पूरी करें 31661 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया, CM योगी ने दिए निर्देश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग में 31661 सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार युवाओं क…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
एक सप्ताह में पूरी करें 31661 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया, CM योगी ने दिए निर्देश | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग में 31661 सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार युवाओं को नौकरी सहित रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है।
यह जानकारी आज देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सहायक अध्यापकों के 69,000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 06 जनवरी, 2019 को टी.ई.टी. की परीक्षा कराई गई थी। 07 जनवरी, 2019 को निर्गत शासनादेश द्वारा टी.ई.टी. परीक्षा में उत्तीर्ण हेतु सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 65% तथा पिछड़ा वर्ग एवं अन्य आरक्षित वर्गों के लिए न्यूनतम 60% अंक निर्धारित किया गया था।
इस शासनादेश के संबंध में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा हाईकोर्ट में याचिकाएं दी गई थीं।मुख्य याचिका रामशरण मौर्या बनाम राज्य सरकार व अन्य में हाईकोर्ट द्वारा 29 मार्च, 2020 को शासन के पक्ष में निर्णय दिया गया।
रामशरण मौर्या व अन्य बनाम राज्य सरकार व अन्य में हाईकोर्ट द्वारा 21 मई, 2020 को पारित आदेश में राज्य सरकार को यह निर्देश दिए गए कि शिक्षामित्रों द्वारा धारित सहायक अध्यापकों के पदों को छोड़कर शेष पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण की जाए। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने आदेश दिया है कि 31661 पदों की भर्ती प्रक्रिया को 1 सप्ताह में पूर्ण कर ली जाए
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 19 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।