लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास से रवाना हुए। उत्तर प्रदेश में 2022 ???ें विधानसभा चुनाव होने हैं| विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है| राज्य में सत्ताधारी बीजेपी की तो लखनऊ से लेकर दिल्ली तक लगातार बैठकें चल रही हैं|
लखनऊ के बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी की बैठक शुरू हुई| इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मुलाकात की| प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साढ़े चार साल में पहली बार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे और उनके साथ दोपहर का भोजन किया|
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ आरएसएस के संयुक्त महासचिव डॉ कृष्ण गोपाल और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि योगी डिप्टी सीएम केशव मौर्य को बेटे की शादी की बधाई देने के लिए पहुंचे थे।पिछले दिनों केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की शादी हुई थी|
बता दें कि कल से लगातार लखनऊ में बैठकों का सिलसिला जारी है| बैठक में साल 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय की जा रही है| इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है|
उधर,'अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में सीएम फेस को लेकर फैला भ्रम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के नाम का एलान नहीं करेगी| बता दें, साल 2017 में भाजपा ने बिना मुख्यमंत्री चेहरे पर चुनाव लड़ा था| इस बार भी भाजपा यूपी में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए किसी को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश नहीं करेगी। दोबारा सत्ता में आने के बाद उनकी पार्टी अपने मुख्यमंत्री का चुनाव करेगी। चुनाव के बाद केंद्रीय नेतृत्व से परामर्श के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी पसंद का फैसला करेगा।