योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''इफ्तार पार्टी के नाम पर पहले क्या-क्या नहीं होता था, सरकारी खजाने को किस तरह से लूटा जाता था। लेकिन होली और दीपावली मनाने में दिक्कत होती थी, कांवड़ यात्रा पर रोक लगाई जाती थी|
योगी आदित्यनाथ ने कहा ,''जब कोई गरीब अन्न के लिए भटकता था, नौजवानों की नौकरी छीनी जाती थी, महिलाओं और बेटियों के सामने सुरक्षा का संकट खड़ा होता था, तब विपक्ष के नेताओं को पीड़ा नहीं होती थी। लेकिन जब माफियाओं की अवैध कमाई पर प्रदेश सरकार का बुलडोजर चलता है, तब इनको पीड़ा होती है।
लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,',''"मैं प्रदेश प्रशासन की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। किसी भी पार्टी का कोई भी नेता हो, श्रद्धेय अटल जी ने हमेशा उससे आत्मीयता से मुलाकात करते थे। उन्होंने कहा था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता| यह बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर 'अटल राम संकल्प अपने अपने राम' कार्यक्रम में कहा|