मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

2022 के बाद जब हम पांच वर्षों के लिए फिर आएंगे तो देश की पहले नंबर की इकोनॉमी बनेगी यूपी: CM योगी

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,''मात्र चार वर्षों में उत्तर प्रदेश, देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इंतजार करिए, वर्ष 2022 के बाद जब हम पांच वर्षों के लिए फिर आएंगे न, उत्तर प्रदेश…

2022 के बाद जब हम पांच वर्षों के लिए फिर आएंगे तो देश की पहले नंबर की इकोनॉमी बनेगी यूपी: CM योगी
2022 के बाद जब हम पांच वर्षों के लिए फिर आएंगे तो देश की पहले नंबर की इकोनॉमी बनेगी यूपी: CM योगी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,''मात्र चार वर्षों में उत्तर प्रदेश, देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इंतजार करिए, वर्ष 2022 के बाद जब हम पांच वर्षों के लिए फिर आएंगे न, उत्तर प्रदेश, देश की पहले नंबर की इकोनॉमी बनेगी।



विधानसभा में 'बजट पर चर्चा' करते हुए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,'''बजट पर चर्चा' मात्र सरकार का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास का रोडमैप भी है। एक बेहतर, विकासोन्मुखी, प्रदेश के सर्वसमावेशी और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए जो बजट प्रस्तुत किया गया है उसके लिए मैं वित्त विभाग की टीम को धन्यवाद देता हूं|




CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,'कोविड के दौरान हर कर्मचारी को समय से वेतन मिला है, कोई कटौती नहीं की गई। आज बेरोजगारों के लिए भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है। कोरोना वॉरियर्स व हेल्थ वर्कर्स ने कोरोना कालखंड में बेहतर कार्य किया| आदित्यनाथ ने कहा,''प्रदेश में 04 वर्ष के अंदर 04 लाख नौजवानों को नौकरियां दी गई हैं। आज उ.प्र. लोक सेवा आयोग, प्रदेश में अधीनस्थ चयन सेवा आयोग, पुलिस भर्ती को कोई कठघरे में नहीं खड़ा कर सकता है। सभी भर्तियां पारदर्शी तरीके से हुई हैं




CM ने कहा,''प्रदेश की आय बढ़ाने में व्यापारियों की अहम भूमिका है। 2016-17 में प्रदेश को वाणिज्य कर की कुल प्राप्ति ₹51,800 करोड़ हो पाती थी। आज पारदर्शिता के कारण बिना किसी अतिरिक्त टैक्स के ₹91,568 करोड़ वाणिज्य कर पहुंच गया है| हमने व्यवस्था की है जो भी व्यापारी GST के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएगा, वह चाहे रिटर्न में भरकर दे कि उसका टर्नओवर नहीं है, उसे प्रदेश सरकार ₹10 लाख की सामाजिक सुरक्षा गारंटी उपलब्ध करा रही है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।