लखनऊ:किसान बिल को लेकर हो रहे विरोध पर उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,'केंद्र सरकार के कृषि संबंधी बिलों का विरोध करने वाले किसान विरोधी हैं|
उन्होंने कहा,''3 साल से लगातार किसान के खाते में फसल के पैसे आ रहे हैं। विपक्ष को लगता है कि जो इनके बीच के मीडिएटर लोग थे, ये दलाली खत्म हो जाएगी तो इनकी राजनीति चौपट हो जाएगी। इसलिए ये लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, षड्यंत्र कर रहे हैं|
किसान बिल पर सीएम योगी ने कहा कि,'किसानों के हित के लिए कदम उठाए गए हैं, जहां किसान को अपनी उपज बेचने की स्वतंत्रता होगी। एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को आगे बढ़ाया जा रहा है, जब भी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आगे बढ़ती है तो उत्पाद का दाम अच्छा मिलता है|
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है, वहीं विपक्ष बिल को लेकर जनता को बरगला रहा है। माहौल खराब करने का काम कर रहा है।