लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा, चित्रकूट एवं प्रतापगढ़ की घटनाओं का संज्ञान लेकर निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित अपराधों में तत्काल प्रभावी व कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि,'घटनाओं के संबंध में ज़िला प्रशासन को त्वरित प्रभावी व कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौका मुआयना करें। जाँच संबंधी कार्यवाही समय से पूरी करें और पीड़ित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें|
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,'आगरा, चित्रकूट एवं प्रतापगढ़ की घटनाओं का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में महिलाओं एवं नाबालिग बच्चों से सम्बन्धित अपराधों में तत्काल प्रभावी व कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि,''यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इस प्रकार के आपराधिक मामलों में वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौका मुआयना करें, जाँच संबंधी कार्रवाइयां समय से पूरी करें व पीड़ित परिवारों की सुरक्षा उपलब्ध कराएं। साथ ही पीड़ित परिवारों को तत्काल अनुमन्य सहायता उपलब्ध करायी जाए|महिला सम्बंधी अपराधों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में एवं नाबालिग बच्चों के साथ हुए अपराधों को पाॅक्सो कोर्ट में अभियोजित कराया जाए। अभियोजन पक्ष से प्रभावी पैरवी कराकर एक समय सीमा के अंदर सजा दिलवायी जाए|
बता दें कि, चित्रकूट में एक गैंगरेप पीड़िता की मौत हो गई है। गैंगरेप के बाद 15 साल की दलित लड़की ने अपने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि एफआईआर दर्ज न होने के चलते लड़की परेशान थी, जिसके चलते उसने अपनी जान दे दी। वहीं प्रतापगढ़ में शोहदों से परेशान एक 17 साल की लड़की ने कुएं में कूदकर जान दे दी|
चित्रकूट में रेप की शिकार एक 15 साल की बच्ची सोमवार की देर शाम अपने घर में फांसी पर लटकी मिली थी| आरोप है कि 8 अक्टूबर की रात जब वो घर के पास, जंगली इलाके में शौच के लिए गई थी, तभी कुछ शोहदों ने उसके साथ रेप किया, फिर उसका हाथ-पैर बांधकर फेंक गए|| मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। दो पुलिस कर्मी निलंबित|
सीओ सिटी रजनीश यादव ने कहा,''नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किए जाने के बाद कल जिले में उसके निवास पर उसे फांसी पर लटका पाया गया।एससी / एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लड़की की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार, जांच जारी|
वहीं,'' प्रतापगढ़ जिले में भी ऐसी ही एक घटना सामने आई है| बाघराय गांव में शोहदों की छेड़खानी से परेशान एक 17 साल की लड़की ने कुएं में कूद के खुदकुशी कर ली| लड़की 11वीं की छात्रा थी| लड़की की मां का कहना है कि उसके पड़ोस में रहने वाले तीन दबंग किस्म के लड़के पिछले 6 महीने से लड़की से छेड़खानी कर रहे थे| सोमवार की रात वे उनके घर में घुस गए और लड़की के साथ अश्लील हरकत की| उनसे बचने की उम्मीद छोड़ चुकी लड़की ने कुएं में कूदकर जान दे दी|
प्रतापगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि लड़की के घर वालों की तहरीर पर उनके पड़ोसी तीन लड़कों- गुड्डू, डब्बू और गुल्लू के खिलाफ छेड़खानी, खुदकुशी के लिए उकसाने और POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| गुड्डू को पुलिस ने पकड़ लिया है| दो और आरोपियों की तलाश की जा रही है| पुलिस की तीन टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं|
वहीं,'' आगरा एसपी बबलू कुमार ने बताया कि,''एक पीड़िता के साथ उसके पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया था। मामला दर्ज़ करके आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है|