मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कानपुर में बच्ची की निर्मम हत्या मामले का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, बोले-अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार सुबह एक खौफनाक घटना सामने आई, यहां छह साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई ।बच्ची बीते शनिवार की शाम से लापता थी। रविवार सुबह बच्ची का शव काली मंदिर के…

कानपुर में बच्ची की निर्मम हत्या मामले का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, बोले-अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे
कानपुर में बच्ची की निर्मम हत्या मामले का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, बोले-अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार सुबह एक खौफनाक घटना सामने आई, यहां  छह साल की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गई ।बच्ची बीते शनिवार की शाम से लापता थी। रविवार सुबह बच्ची का शव काली मंदिर के पास खेत में क्षत-विक्षत हालत में पाया गया है।



बच्ची के हाथ-पैर में रंग लगा है। शरीर पर चोटों के निशान से लग रहा है कि उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई है। बच्ची के शरीर के अंदर के कई अंग गायब हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची के दोनों फेफड़ों को भी निकाल लिया गया। पैरों में रंग लगा होने के कारण तंत्र मंत्र के चक्कर में हत्या की आशंका जताई जा रही है। 



कानपुर में बच्ची की निर्मम हत्या मामले का CM योगी ने संज्ञान ले लिया है| CM योगी ने जनपद कानपुर नगर के कोतवाली घाटमपुर क्षेत्र में एक बच्ची की हत्या की घटना में अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री  ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ₹05 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी।




CM योगी ने ट्वीट किया,''कानपुर नगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के अपराधी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं,उन्हें ₹5लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।यूपी सरकार इस प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अपराधियों को अति शीघ्र सजा दिलाएगी|




इससे पहले घटना को संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने आराेपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने की बात कही है। केशव प्रसाद मौर्या ने कहा था,''कानपुर में 6 साल की मासूम की निर्ममता से हत्या हृदय विदारक है एक एक दोषी का पता करके कठोरतम क़ानूनी कार्रवाई बिना देर किए सुनिश्चित की जाए का निर्देश दिया है ऐसा जघन्य अपराध करने वाले मनुष्य नहीं हिंसक पशु जैसे हैं...



कानपुर के भदरस गांव निवासी करन कुरील की बेटी श्रेया उर्फ भूरी (6) शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। घर के कुछ लोग खेत की ओर गए थे तथा महिलाएं दीया जलाने की तैयारी कर रही थीं। परिवार वालों के मुताबिक जब दीया रखने के लिए के लिए बच्चों को बुलाया गया तो उसकी दोनों बेटियां आईं लेकिन बीच की बेटी भूरी नहीं आई। इसके बाद खोजबीन शुरू हुई। रातभर गांव और परिवार के लोग खोजते रहे लेकिन बच्ची का कुछ पता नहीं चला।




रविवार सुबह गांव के लोग खेत की ओर निकले तो गन्नू तिवारी के सरसो खेत में बच्ची का लहूलुहान शव देखा गया। मौके पर काफी खून बिखरा था। शरीर पर कपड़े नहीं थे। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए। पूरे गांव में कोहराम मच गया। बच्ची के सीने के दोनों ओर जख्म थे। आशंका है कि उसके दोनों फेफड़े निकाल लिए गए हैं। पैरों में महिलाओं, बेटियों द्वारा लगाया जाने वाला रंग लगा हुआ है। शव के पास नमकीन के खाली पैकेट पड़े हुए हैं। इससे तांत्रिकों की करतूत की आशंका जताई जा रही है।



कानपुर DIG ने बताया,''कल भदरस में एक 6 साल की बच्ची के लापता होने की खबर मिली थी। आज सुबह उस बच्ची का शव मिला। बॉडी पोस्ट मार्टम के लिए भेजी गई है। डॉग स्क्वॉड की मदद से सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। परिजनों ने जिन पर शक ज़ाहिर किया उनको भी हिरास्त में लेकर पूछताछ की जा रही है|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।