मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रयागराज में जहरीली शराब से हुई मौत की घटना का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर सम्पत्ति जब्त करने के निर्देश

लखनऊ: प्रयागराज में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत की घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान ले लिया है| मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया,'CM योगी ने जनपद प्रयागराज में जहरीली शराब से हुई लोग…

प्रयागराज में जहरीली शराब से हुई मौत की घटना का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर सम्पत्ति जब्त करने के निर्देश
प्रयागराज में जहरीली शराब से हुई मौत की घटना का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर सम्पत्ति जब्त करने के निर्देश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  प्रयागराज में जहरीली शराब पीने से 6 लोगों की मौत की घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान ले लिया है| मुख्यमंत्री कार्यालय  ने बताया,'CM योगी ने जनपद प्रयागराज में जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु की घटना को अत्यन्त गम्भीरता से लिया है।  उन्होंने मृतक परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना में सभी सम्बन्धित लोगों के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं





मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी निर्देश भी दिए हैं कि जहरीली शराब बेचने में लिप्त लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए उनकी सम्पत्ति जब्त की जाए। साथ ही जब्त की गई सम्पत्ति की नीलामी करते हुए, उससे प्राप्त धनराशि से पीड़ित परिवारों की मदद की जाए।




शुक्रवार को प्रयागराज जिले के फूलपुर के अमिलिया गांव में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं| सभी बीमारों को नजदीकी स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है|यह घटना जिले के फूलपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में हुई है| प्रशासन ने शराब के ठेके को सील कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है|




बताया जा रहा है कि इन लोगों ने देशी शराब के सरकारी ठेके से शराब खरीदी थी। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शराब के ठेके के बाहर जाम लगाकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही कमिश्नर, एडीजी, आईजी, डीएम, डीआईजी, जिला आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने गांव में घोषणा कराई कि अगर कोई बीमार है तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाए। आरोपी शराब ठेकेदार की तलाश में छापेमारी कर एक सेल्समैन को रात में पकड़ लिया गया है। डीएम ने रात में भी सभी शवों के पोस्टमार्टम का आदेश दिया है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।