मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Farm Bill Protest in UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रमोद तिवारी,आराधना मिश्रा समेत कई नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार

लखनऊ: कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को भी देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा है।राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध व प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध समेत कई तरह के आरोप लगाते ह…

Farm Bill Protest in UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रमोद तिवारी,आराधना मिश्रा समेत कई नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार
Farm Bill Protest in UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रमोद तिवारी,आराधना मिश्रा समेत कई नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊकृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को भी देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहा है।राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध व प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध समेत कई तरह के आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। जगह-जगह से कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लिया गया है।



कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा,''मुझे रोकने के लिए पुलिस के पहरे लगाएं। कार्यालय से लेकर मेरे आवास को पुलिस छावनी में बदला। अरे संघी सरकार ! यह किसानों की लड़ाई है, तुम्हारे पहरे और पुलिस से नहीं रुकने वाली। किसानों के जमीन को, उसके अन्न को हड़पने की साज़िश को सफल नहीं होंगे देंगें। काला कानून वापस लेना होगा।



आज किसान विरोधी काला कानून के विरोध में कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में जाते समय बाराबंकी में ही बस्ती जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा एवम  सभी कांग्रेसजनों को प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया: गोपाल पाण्डेय,कांग्रेस



महिलाओं पर लाठी चला सकते हो, पर अन्नदाता को उसका अधिकार नहीं दे सकते, हम लड़ेंगे आख़िरी दम तक किसान के अधिका?? के लिये, अन्नदाता के सम्मान के लिये।  कांग्रे किसानों के साथ है|तुम्हारी हर लाठी डंडे देख रहा है देश, तुम्हारी सच्चाई जनता के सामने आएगी तुम चाहें रोज बदलो भेष।  उत्तरप्रदेश से किसानों की लड़ाई की शुरुआत है अभी तो पूरे देश में जुमलों की होनी बात है। INC Uttar Pradeshकिसानों की लड़ाई आखरी दम तक लड़ेगी:धीरज गुर्जर




लखनऊ के पर‍िवर्तन चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी जीपीओ की ओर बढ़े। जिनको परिवर्तन चौक के पास ही रोक लिया गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई नेताओं को ग‍िरफ्तार कर ल‍ि‍या गया है। जगह जगह से कांग्रेस नेता हिरासत में, कई को घरों में ही नज़रबंद कर द‍िया गया है। सेवादल के अनेक कार्यकर्ता परिवर्तन चौक के पास पुलिस हिरासत में लिए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया क‍ि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। हर आवाज को दबाया जा रहा है। दलितों और मुसलमानों पर अत्याचार बढ़ गया है।




पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी व आराधना मिश्रा को घर पर नजरबंद किया गया। तानाशाह योगी सरकार किसानों की एमएसपी छीनने के लिए हर हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का बयान, हाउस अरेस्ट करने पर बोले प्रमोद तिवारी, ‘किसान के चलते ही अनाज मिल रहा है’, ‘यह कानून किसानों को गुलाम बना देगा’, ‘कांग्रेस सरकार बनते ही कानून खत्म करेंगे’



कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का बयान: भाजपा की तनाशाही की पराकाष्ठा ही तो है कृषिप्रधान देश मे किसान को न्याय नहीं मिल रहा है, लाठियां बरसाई जा रही हैं किसान की आवाज को दबाया जा रहा है कहीं तो खत्म होगी भाजपा के ज़ुल्म की हद हम उसके आगे तक बनाएंगे किसानों के आवाज की सरहद अब आवाज दबेगी नहीं जय भारतभूमि जय किसान





बढ़ते रहने की तैयारी है संघर्ष हमारा जारी है... किसान भाइयों के लिए पूरी शिद्दत से लड़ रहे काँग्रेस के सिपाहियों पर योगी-मोदी सरकार दमन चक्र चला रही है मगर उन्हें यह जानना चाहिए कि जिस पार्टी ने अंग्रेजों को देश से खदेड़ा था वह अंग्रेजों के अनुनायायियों को भी नहीं बख्शेगी:ललन कुमार




हमारे नेताओं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करोगे,. हाउस अरेस्ट करोगे हम पर लाठियां चलाओगे। फिर भी किसानों की एमएसपी, मंडियों और खेती को बचाने वाली आवाज को दबा नहीं पाओगे: अनुज शुक्ल




वाराणसी: आज किसानों के पक्ष में विरोध प्रदर्शन कर रही कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों नेताओं और कार्यक्रताओं को घर पर ही नज़रबन्द कर लिया गया लेकिन फिर भी योगी की पुलिस आंदोलन नहीं रोक सकी ।किसान विरोधी बिलों पर आवाज उठाने से डरी भाजपा सरकार। लखनऊ व आस - पास के 5000 नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रदर्शन करने से रोक रही है पुलिस।




दम है तेरे दमन में कितना देख लिया है देखेंगे जेल में तेरे जगह है कितनी देख लिया है देखेंगे किसान की आवाज़ दबेगी नहीं जितना दबाओगे उतना बड़ा बनकर उभरेगी:कांग्रेस,यूपी पूर्व 



किसान हितों की लडाई को कुचलने और हरदोई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरबंदी, गिरफतारी के पुलिसिया दमनकारी कुचक्र को चकमा देकर सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचकर क्रांतिकारी INC उत्तर प्रदेश, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी का किसान हित की लड़ाई में साथ दिया: आशीष कुमार सिंह सोमवंशी, कांग्रेस








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।