मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

योगी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह चौहान ने थामा सपा का दामन

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह चौहान ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी जॉइन…

योगी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह चौहान ने थामा सपा का दामन
योगी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह चौहान ने थामा सपा का दामन | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है|  इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह चौहान ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने दारा सिंह चौहान का पार्टी में स्वागत किया।



सपा ने सोशल मीडिया पर दारा सिंह चौहान के साथ अखिलेश की तस्वीर साझा करते हुये बताया कि,'' सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दारा सिंह चौहान सपा में शामिल हुए।



समाजवादी पार्टी  ने लिखा, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी से मिलकर सपा में शामिल हुए यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दारा सिंह चौहान।  आपका हार्दिक स्वागत एवं धन्यवाद! यूपी का ये जनादेश, आ रहे हैं श्री अखिलेश !



अखिलेश ने ट्वीट किया, “‘सामाजिक न्याय’ के संघर्ष के अनवरत सेनानी श्री दारा सिंह चौहान जी का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सपा व उसके सहयोगी दल एकजुट होकर समता-समानता के आंदोलन को चरम पर ले जाएँगे… भेदभाव मिटाएँगे! ये हमारा समेकित संकल्प है! सबको सम्मान ~ सबको स्थान!”



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-court-issues-arrest-warrant-against-swami-prasad-maurya-for-inciting-religious-sentiments



क्यों दिया इस्तीफा

 दारा सिंह मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट से विधायक हैं| दारा सिंह चौहान ने राज्यपाल को भेजे अपने इस्तीफे में दलितों और पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप बीजेपी पर लगाया है| उन्होंने लिखा, “मैंने मंत्रि-मंडल में वन, पर्यावरण और जंतु उद्यान मंत्री के रूप में पूरे मनोयोग से काम किया. लेकिन सरकार पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के साथ-साथ पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, मैं उससे आहत होकर मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं|



https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-dara-singh-chouhan-met-akhilesh-yadav-after-resigning-from-the-yogi-cabinet



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।