मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

देवरिया से BJP विधायक जन्‍मेजय सिंह का हार्ट अटैक से निधन, CM योगी आदित्यनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक

लखनऊ: देवरिया के भाजपा विधायक जन्‍मेजय सिंह का कल रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ…

देवरिया से BJP विधायक जन्‍मेजय सिंह का हार्ट अटैक से निधन, CM योगी आदित्यनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक
देवरिया से BJP विधायक जन्‍मेजय सिंह का हार्ट अटैक से निधन, CM योगी आदित्यनाथ और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: देवरिया के भाजपा विधायक जन्‍मेजय सिंह का कल रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सदर सीट से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का गुरुवार देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।जन्‍मेजय सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक जताया है।




जन्‍मेजय सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा,''वो ( जन्मेजय सिंह ) हमारे बहुत निकट थे। अचानक तबियत खराब होने से हार्ट संबंधित दिक्कत के चलते उनका निधन काफी दुखद है। आज विधानसभा की कार्रवाई में शोक संदेश पढ़ा जाएगा और कार्रवाई स्थगित की जाएगी|




सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया,'देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर शोक हुआ। श्री सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें। ॐ शांति




,पूर्व केंद्रीय मंत्री और अपना दल (S) नेता अनुप्रिया पटेल ने ट्वीट किया,देवरिया सदर से माननीय विधायक श्री जन्मेजय सिंह जी के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं।





उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया,''देवरिया सदर से मा. विधायक श्री जन्मेजय सिंह जी के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। पार्टी में आप जैसे कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्ता की पूर्ति आने वाले कई सालों में नहीं हो सकती है।प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को शांति,परिजनों व समर्थकों को यह दुःख सहन करने कीशक्ति प्रदान करेंl








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।