लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैंट इलाके में बीते 26 मार्च को रेलवे के इंजीनियर के घर से चोरी और मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | इससे पहले 7 अप्रैल को पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि 3 फरार बताये जा रहे थे। 7 अप्रैल को पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 लाख रुपए भी बरामद किए थे।
आज यानी सोमवार को लखनऊ पुलिस ने बताया कि,''इंजीनियर के घर से चोरी व हत्या की घटना में संलिप्त एक और अभियुक्त (मृतक का भांजा बहादुर उर्फ़ सिद्धांत) को गिरफ्तार कर लिया गया है| आरोपी के 50 लाख रूपये, आलाकत्ल चाकू व मोटरसाइकिल बरामद। इंजीनियर के नौकर की हत्या व लूटकांड मामले में अब तक पुलिस ने लोगों गिरफ्तार कर लिया है| अजय उर्फ़ रिंकू उर्फ़ बाबूजी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
7 अप्रैल को ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर नीलाब्जा चौधरी ने बताया था कि बीते 26 मार्च को कैंट इलाके में रेलवे इंजीनियर पुनीत कुमार के घर 2 करोड़ 43 लाख रुपए की चोरी हुई थी। घटना के दौरान पुनीत कुमार के नौकर मैनपुरी निवासी ब्रजमोहन की गला कसकर व चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।
नीलाब्जा चौधरी ने बताया था कि, इस मामले में जांच पड़ताल व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक के करीबी तीरथ कुमार, उदयराज, तीरथ कुमार की पत्नी, मृतक बृजमोहन का भांजा बहादुर, अजय, मोहन सिंह और बहादुर का एक अन्य साथी की भूमिका सामने आयी। जिसके बाद आरोपी तीरथ, उसकी पत्नी निशा, उदयराज व मोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 70 लाख रुपए बरामद हुए थे।