लखनऊ: हजरतगंज के प्रिंस मार्केट में कोचिंग की बिल्डिंग में लगी आग
लखनऊ: लखनऊ के हजरतगंज स्थित प्रिंस मार्केट में कोचिंग की बिल्डिंग में कुछ दुकानों में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक घंटे की कड़ी मशक्क…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
लखनऊ: हजरतगंज के प्रिंस मार्केट में कोचिंग की बिल्डिंग में लगी आग — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: लखनऊ के हजरतगंज स्थित प्रिंस मार्केट में कोचिंग की बिल्डिंग में कुछ दुकानों में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने काबू पाया।
आग बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर लगी। बिल्डिंग में चौथे फ्लोर पर आग लगने से कोचिंग इंस्टिट्यूट में पढ़ रहे तीन बच्चे फंस गए। जिनको रेस्क्यू करके सकुशल निकाला गया।
प्रिंस मार्केट की चौथी मंजिल में बने आरओ कंपनी के ऑफिस में सुबह आग लग गई। सूचना के बाद पहुंचे फायर विभाग के कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
प्रिंस प्रिंस मार्केट में करीब 100 से ज्यादा दुकानें बनी है। ज्यादातर दुकानों में कपड़े का कारोबार होता है। इसके अलावा कोचिंग सेंटर और अन्य सामान की दुकानें हैं।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा, "सुबह 10:30 बजे आग की सूचना मिली थी जिसपर दमकल विभाग ने काबू पा लिया था। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं लग पाया है।"
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?
लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।