लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार..कई बार सुर्खियों में रहे हैं पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर| सूत्रों की माने तो पुलिस पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को ले गई है हजरतगंज कोतवाली...रेप पीड़िता की आत्महत्या के मामले में अमिताभ ठाकुर की हुई गिरफ्तारी|
3 दिनों से हाउस अरेस्टेड थे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर...अमिताभ ठाकुर ने आज ही राजनीति में उतरने की कही थी बात।
मऊ के घोसी से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिटायर्ड IPS अमिताभ ठाकुर को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह पुलिस से अरेस्ट वारंट और FIR की कॉपी मांगते दिख रहे हैं। पुलिस अमिताभ को घसीटते हुए हजरतगंज थाने ले जा रही है और वह इसका विरोध कर रहे हैं।
अमिताभ ठाकु के खिलाफ हजरतगंज थाने में शुक्रवार दोपहर को मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें आरोप है कि उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता को खुदकुशी के लिए उकसाया है। मुकदमा एसएसआई दयाशंकर द्विवेदी की तहरीर पर दर्ज किया गया है। शुक्रवार को उनके खिलाफ हजरतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।
रेप पीड़िता और उसके गवाह दोस्त सत्यम राय ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर 16 अगस्त को वीडियो बनाकर एसएसपी अमित पाठक, सीओ अमरेश सिंह, दरोगा संजय राय और उनके बेटे विवेक राय, पूर्व आईजी पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया था| इसके बाद दोनों ने 16 अगस्त को आग लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की थी। इलाज के दौरान पिछले 21 मई को गवाह और 25 मई को रेप पीड़िता की भी मौत हो गई थी।