मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

नहीं रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ निधन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता कल्याण सिंह का निधन| उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रे…

नहीं रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ निधन
नहीं रहे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण हुआ निधन | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता कल्याण सिंह का निधन| उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया। वह 89 साल के थे| कई दिनों से लखनऊ के अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी|



संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल ने बताया,'' गंभीर हालत में सिंह को 4 जुलाई को लखनऊ के एसजीपीजीआई में गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था| इससे पहले अस्पताल ने कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर अपडेट दिया था कि राज्यपाल कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है, वे जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं|



20 अगस्त को कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर लखनऊ के SGPGI अस्पताल के निदेशक प्रोफेसर आर.के. धीमान ने बताया था,''पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ गई है। कल्याण सिंह की हालत 19 अगस्त से ख़राब हुई है। यह चिंता का विषय है। उनका रक्तचाप कम है और वे सामान्य रूप से पेशाब नहीं कर रहे है। उन्हें डायलिसिस पर रख??? गया है।




लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया है|उन्होंने कहा,'' कल्याण सिंह जी के निधन से आज हमने एक ऐसा विराट व्यक्तित्व खो दिया जिसने अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर एक अमिट छाप छोड़ी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।