लखनऊ: गोमतीनगर पुलिस ने प्लाट दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर ठगी करने वाला Fantasy Infraventure Agrimart India Ltd. Company का जालसाज आरोपी गिरफ्तार किया| लखनऊ पुलिस ने बताया,''' थाना गोमती नगर पुलिस टीम द्वारा Fantasy Infraventure Agrimart India Ltd. Company का जालसाज वांछित अभियक्त विनोद कमार को कस्बा खास थाना घोसी मऊ से गिरफ्तार कर लिया गया|
लखनऊ पुलिस ने बताया,'''अभियुक्त द्वारा अपने गिरोह/गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आम जनमानस से Fantasy Infraventure Agrimart India थाना गोमती नगर Ltd. Company द्वारा प्लाट दिलाने के नाम पर अग्रिम धनराशि जमा कराकर लाखों रूपये हड़प लिये जाते थे।
गैंग के सरगना/निदेशक रंजीत कुमार है जो कि अभियुक्त विनोद कुमार का सगा भाई है व अन्य आरोपीगण द्वारा साथ मिलकर FIAI Ltd. कम्पनी का संचालन किया जाता है। लोगो को सस्ते दामों में प्लाट दिलाने नाम पर अधिक से अधिक धनराशि को कम्पनी में अग्रिम धनराशि के जमा करने हेतु आम जनता को प्रलोभन दिया जाता रहा है तथा न ही प्लाट दिया जाता था और न ही निवेशकों के रूपये वापस किये जाते है। जनता के लाखों रूपये की ठगी की जा चुकी है।
पुलिस ने बताया,''दिनांक 14.11.2020 को वादी मुकदमा जमील अहमद अंसारी द्वारा अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियोग पंजीकरण के बाद से अभियुक्त बादस्तूर फरार चल रहा था। अभियुक्त विनोद कुमार के ठिकाने का पता लगाते हुए कस्बा खास थाना घोसी जनपद मऊ से दिनांक 05/06.02.2022 की रात्रि में गिरफ्तारी करने में सफलता प्राप्त हुई।