मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हाथरस कांड: हाथरस के पीड़ित परिवार की ओर से यूपी सरकार से 5 सवाल, प्रियंका गांधी ने कहा-प्रश्नों के उत्तर पाना परिवार का हक है और ये जवाब...

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय लड़की के साथ हुई हैवानियत को लेकर पूरे देश में रोष है| एक ओर इस मामले को लेकर जहां देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं वही दूसरी तरफ राजनीतिक दल भी अब योगी सर…

हाथरस कांड: हाथरस के पीड़ित परिवार की ओर से यूपी सरकार से 5 सवाल, प्रियंका गांधी ने कहा-प्रश्नों के उत्तर पाना परिवार का हक है और ये जवाब...
हाथरस कांड: हाथरस के पीड़ित परिवार की ओर से यूपी सरकार से 5 सवाल, प्रियंका गांधी ने कहा-प्रश्नों के उत्तर पाना परिवार का हक है और ये जवाब... | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 वर्षीय लड़की के साथ हुई हैवानियत को लेकर पूरे देश में रोष है|  एक ओर इस मामले को लेकर जहां देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं वही दूसरी तरफ राजनीतिक दल भी अब योगी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं| कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पीड़िता के परिवार से मुलाकात की| शनिवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार के कई सवाल यूपी सरकार के सामने रखे|




प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि,'' हाथरस के पीड़ित परिवार के अनुसार सबसे बुरा बर्ताव डीएम का था। उन्हें कौन बचा रहा है? उन्हें अविलंब बर्खास्त कर पूरे मामले में उनके रोल की जाँच हो।  परिवार न्यायिक जांच माँग रहा है तब क्यों सीबीआई जांच का हल्ला करके SIT की जांच जारी है। यूपी सरकार यदि जरा भी नींद से जागी है तो उसे परिवार की बात सुननी चाहिए।




हाथरस के पीड़ित परिवार के प्रश्न: 1. सुप्रीम कोर्ट के जरिए पूरे मामले की  न्यायिक जाँच हो 2. हाथरस DM को सस्पेंड किया जाए और किसी बड़े पद पर नहीं लगाया जाए 3. हमारी बेटी के शव को बगैर हमसे पूछे पेट्रोल से क्यों जलाया गया? 4. हमें बार-बार गुमराह किया, धमकाया क्यों जा रहा है?5. हम इंसानियत के नाते चिता से फूल चुनकर लाए मगर हमें कैसे माने कि यह शव हमारी बेटी का है भी या नहीं? प्रियंका गांधी ने कहा कि,'इन प्रश्नों के उत्तर पाना इस परिवार का हक है और उप्र सरकार को ये जवाब देना पड़ेगा। 









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।