मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

लखनऊ के लेटे हनुमान जी मंदिर में स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रवेश पर रोक, बोले - “जहां भेदभाव हो वहां जाने की जरूरत क्यों“

लखनऊ: लखनऊ के लेटे हनुमान मंदिर में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. लेटे हनुमान जी मंदिर प्रशासन ने 'रामचरित्रमानस' पर टिप्पणी को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के मंदि…

लखनऊ के लेटे हनुमान जी मंदिर में स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रवेश पर रोक, बोले - “जहां भेदभाव हो वहां जाने की जरूरत क्यों“
लखनऊ के लेटे हनुमान जी मंदिर में स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रवेश पर रोक, बोले - “जहां भेदभाव हो वहां जाने की जरूरत क्यों“ — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: लखनऊ के लेटे हनुमान मंदिर में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. लेटे हनुमान जी मंदिर प्रशासन ने 'रामचरित्रमानस' पर टिप्पणी को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी है. निदेशक डॉ विवेक टांगरी ने कहा,“जिस व्यक्ति की धर्म में आस्था नहीं है, उसे धार्मिक स्थल पर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.



सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हनुमान मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाए जाने को 'हास्यास्पद' बताया है| उन्होंने कहा, “जहां भेदभाव हो वहां जाने की जरूरत क्यों। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया,“लखनऊ, पकापुल के पास लेटे हुए हनुमान मंदिर में पुजारियों द्वारा प्रतिबंध हास्यास्पद है, अपने पूरे जीवन में इस मंदिर में न कभी गया था न कभी जाऊंगा। जहां भेदभाव हो वहां जाने की जरूरत क्यों।“



बता दे कि, स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि, रामचरितमानस के कुछ छंद में रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। सरकार को इसका संज्ञान लेते हुए रामचरित मानस से जो आपत्तिजनक अंश है, उसे बाहर करना चाहिए या इस पूरी पुस्तक को ही बैन कर देना चाहिए|



रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लखनऊ की हज़रतगंज थाने में FIR दर्ज की गई है| लखनऊ के ऐशबाग के शिवेंद्र मिश्रा ने हज़रतगंज थाने में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।