लखनऊ: लखनऊ में आयोजित 'यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023' के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रदेश में निवेशकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सिंगल विंडो पोर्टल 'निवेश मित्र' 33 विभागों की 406 सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इन्वेस्टर्स रिलेशनशिप मैनेजमेंट पोर्टल निवेशार्थी निवेशकों के जिज्ञासाओं के समाधान के साथ हर निवेशक के साथ उद्यमी मित्र की तैनाती करने का काम किया है|
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमने 5 वर्ष में अपने निर्यात को भी दोगुना किया है। आज प्रदेश बेहतरीन कानून व्यवस्था के लिए जाना जा रहा है|
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “पिछले कुछ समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी ने अपने नाम यानी अप को सार्थक किया है। यूपी मतलब स्वास्थ्य अप, शिक्षा अप, कौशल अप, निवेश अप ओर यूपी मतलब निवेश पर रिटर्न अप बन गया है:
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर राज्य के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। 6 सालों में उत्तर प्रदेश निवेश का हब बनकर उभरा है। आज 27 लाख करोड़ के निवेश के MoU साइन हो रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा|
राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, “सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को लोग सबसे अच्छा मानते हैं। अच्छे काम के बल पर योगी सरकार दोबारा सत्ता में आई, लोगों का विश्वास बढ़ा है और ये उसी का उदाहरण है कि आज यहां निवेश करने के लिए लोग उत्सुक हैं|