मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 सितंबर 2026

लखनऊ में किसानों की 'महापंचायत' : इको गार्डन में 'डटे' हजारों किसान, कहा- सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया , हम यह लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रखेंगे

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (18 सितंबर) किसानों की महापंचायत है| भारतीय किसान यूनियन (BKU) द्वारा बुलाई गई 'महापंचायत' में भाग लेने के लिए किसान लखनऊ के इको गार्डन में एकत्र हुए। भारतीय…

लखनऊ में किसानों की 'महापंचायत' : इको गार्डन में 'डटे' हजारों किसान, कहा- सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया , हम यह लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रखेंगे
लखनऊ में किसानों की 'महापंचायत' : इको गार्डन में 'डटे' हजारों किसान, कहा- सरकार ने किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं किया , हम यह लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रखेंगे — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज (18 सितंबर) किसानों की महापंचायत है| भारतीय किसान यूनियन (BKU) द्वारा बुलाई गई 'महापंचायत' में भाग लेने के लिए किसान लखनऊ के इको गार्डन में एकत्र हुए। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के बुलावे पर भारी संख्या में किसान लखनऊ पहुंचे हैं| इस दौरान MSP पर गारंटी, गन्ना मूल्य, बकाया गन्ना भुगतान और मुफ्त बिजली पर सरकार को घेरने की तैयारी है



किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा,''उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में हिस्सा लिया और पंचायत को संबोधित किया। प्रदेश सरकार ने किसानों से किए गए वादों को भी पूरा नहीं किया है हम यह लड़ाई अंतिम सांस तक जारी रखेंगे।


 महापंचायत पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा,''हम यहां अपनी बात रखने आए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने घोषणापत्र में कहा कि हम सत्ता में आएंगे तो मुफ्त बिजली देंगे, फिर उन्होंने कहा कि एक साल के लिए मुफ्त बिजली देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ...आज जैसे नेताओं को ED का डर दिखाकर लूटा जा रहा है वैसे ही किसानों को बिजली के नाम पर लूटा जा रहा है। लोकतंत्र में भीड़तंत्र ही उसकी समस्या का समाधान है...यह हमारा एक दिन का कार्यक्रम है|



BKU के युवा प्रदेश महासचिव अतुल त्रिपाठी ने कहा, "2022 में प्रदेश भाजपा ने वादा किया था कि राज्य में सत्ता में आए तो बिजली मुफ्त होगी, आवारा पशुओं पर लगाम लगेगी, बीज की कीमतें कम होंगी और गन्ने का उचित भुगतान होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ...ये प्रदर्शन आज पूरे दिन है। आज हम पूरे प्रदेश में प्रदर्शन को लेकर आगे की रणनीति बनाएंगे..."



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।