लखनऊ: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार गिरने पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा,"महाराष्ट्र राज्य में जारी राजनीतिक अस्थिरता, गतिरोध तथा सत्ता पलटने के लिए धनबल के हो रहे खेल से जनहित व जनकल्याण लगातार प्रभावित होना गंभीर चिन्ता की बात है|
महाराष्ट्र राज्य में जारी राजनीतिक अस्थिरता व दलबदल गतिरोध तथा सत्ता पलटने के धनबल के खुले खेल से जनहित व जनकल्याण के लगातार प्रभावित होने पर गंभीर चिन्ता प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि,' ऐसी राजनीति व जुगाड़ की सत्ता से देश व यहाँ की जनता का कभी भी सही भला नहीं हो सकता है बल्कि केवल कुछ लोगों का राजनीतिक व आर्थिक स्वार्थ का जरूर तुष्टीकरण हो जाएगा।
मायावती ने कहा,''कांग्रेस ने भी ऐसा ही गंदा खेल बी.एस.पी. के साथ राजस्थान बार-बार खेला है और अब भाजपा भी उसी के नक्शेकदम पर चलकर उससे दो कदम आगे ही बढ़ती हुई नजर आ रही है, जो अति-दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण ।
गौरतलब है, महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने बुधवार रात सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है| उधर, नई सरकार को बनाने को लेकर बीजेपी और शिंदे गुट ने कवायद शुरू है| इस बीच, गोवा के पणजी के ताज होटल से एकनाथ शिंदे आज मुंबई पहुंच गए हैं| सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस जल्द ही महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ लेंगे| वहीं एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम होंगे|