मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गाज़ियाबाद पत्रकार की हत्या पर मायावती ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा-प्रदेश में कोरोना वायरस से ज्यादा अपराधियों का क्राइम वायरस हावी

लखनऊ: गाज़ियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) सुप्रीमों मायावती ने योगी सरकार पर हमला बोला है| मायावती ने गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर दुख जताते हु…

गाज़ियाबाद पत्रकार की हत्या पर मायावती ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा-प्रदेश में कोरोना वायरस से ज्यादा अपराधियों का क्राइम वायरस हावी
गाज़ियाबाद पत्रकार की हत्या पर मायावती ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा-प्रदेश में कोरोना वायरस से ज्यादा अपराधियों का क्राइम वायरस हावी | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: गाज़ियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) सुप्रीमों मायावती ने योगी सरकार पर हमला बोला है| मायावती ने गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या पर दुख जताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे यूपी में हत्या और महिला असुरक्षा सहित जिस प्रकार से गंभीर अपराधों की बाढ़ लगातार जारी है, उससे स्पष्ट है कि यहां कानून का नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस से ज्यादा अपराधियों का क्राइम वायरस हावी है। जनता त्रस्त है। सरकार इस ओर ध्यान दे।




बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि,यू.पी के जंगलराज में, गाजियाबाद में अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ करने के विरोध में, पत्रकार श्री विक्रम जोशी को गोली मारकर बुरी तरह से घायल किया गया, जिनकी आज मृत्यु हो जाने पर दुःखी परिवार के प्रति बी.एस.पी की गहरी संवेदनायें। उन्होंने कहा कि साथ ही, बी.एस.पी. की यह भी माँग है कि यू.पी सरकार द्वारा पीड़ित परिवार को आज जो कुछ भी मदद करने की बात कही गई है तो उसे सरकार समय से भी दे और इसके लिए पीड़ित परिवार को अधिकारियों के चक्कर न काटने पड़े तो यह बेहतर होगा।





मायावती ने आगे कहा कि,पूरे यूपी में हत्या व महिला असुरक्षा सहित जिस तरह से हर प्रकार के गंभीर अपराधों की बाढ़ लगातार जारी है उससे स्पष्ट है कि यूपी में कानून का नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है अर्थात् यूपी में कोरोना वायरस से ज्यादा अपराधियों का क्राइम वायरस हावी है। जनता त्रस्त है। सरकार इस ओर ध्यान दे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।