मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लव जिहाद को लेकर आपाधापी में लाया गया अध्यादेश, बोलीं मायावती - अनेकों आशंकाओं से भरा है, करें पुनर्विचार

लखनऊ: यूपी की पूर्व मुख्‍यमंत्री और बसपा अध्‍यक्ष मायावती ने Love Jihad’ और धर्मांतरण रोकने का कानून को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है और साथ ही उन्होंने योगी सरकार को लव जिहाद कानून पर पुनर्विचार…

लव जिहाद को लेकर आपाधापी में लाया गया अध्यादेश, बोलीं मायावती - अनेकों आशंकाओं से भरा है, करें पुनर्विचार
लव जिहाद को लेकर आपाधापी में लाया गया अध्यादेश, बोलीं मायावती - अनेकों आशंकाओं से भरा है, करें पुनर्विचार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी की पूर्व मुख्‍यमंत्री और बसपा अध्‍यक्ष मायावती ने Love Jihad’ और धर्मांतरण रोकने का कानून को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है और साथ ही उन्होंने योगी सरकार को लव जिहाद कानून पर पुनर्विचार करने की सलाह दी| मायावती ने सोमवार को कहा कि योगी सरकार धर्मांतरण रोधी कानून जल्दबाजी में लेकर आई है और इस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए, बीएसपी की यह माँग।



मायावती ने ट्वीट किया कि,''लव जिहाद को लेकर यूपी सरकार द्वारा आपाधापी में लाया गया धर्म परिवर्तन अध्यादेश अनेकों आशंकाओं से भरा जबकि देश में कहीं भी जबरन व छल से धर्मान्तरण को न तो खास मान्यता व न ही स्वीकार्यता। इस सम्बंध में कई कानून पहले से ही प्रभावी हैं। सरकार इस पर पुनर्विचार करे, बीएसपी की यह माँग।




यूपी सरकार के अध्यादेश के बाद राज्य में लव जिहाद (Love Jihad) से जुड़ा कानून लागू हो गया है| उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गैर कानूनी तरीके से धर्मांतरण पर रोक से जुड़े अध्यादेश (UP Prohibition of Unlawful Conversion of Religion Ordinance 2020) को शनिवार को मंजूरी दे दी| इसमें जबरन या धोखे से धर्मांतरण कराने और शादी करने पर 10 वर्ष की कैद और विभिन्‍न श्रेणी में 50 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।