लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी में बगावत। यूपी राज्यसभा चुनाव से पहले बसपा के छह विधायक अपनी ही पार्टी में बागी हो गए हैं। उन्होंने बसपा सुप्रीमो पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बसपा से समर्थन वापस लेने वाले छह विधायकों में से एक बागी विधायक हकीम लाल भी हैं।
पार्टी से समर्थन वापस लेने वाले 6 बसपा विधायकों में से बसपा के बागी विधायक हकीम लाल ने मायावती पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि,''मायावती जी, जो बीजेपी के खिलाफ थीं, अब बीजेपी का समर्थन चाह रही हैं और राज्यसभा चुनावों के लिए मेरे निर्वाचन क्षेत्र से नए उम्मीदवार की तलाश कर रही हैं।
हकीम लाल ने कहा कि,''मुझे अपमान महसूस होता है। यदि वह हमारी चिंताओं पर ध्यान देती है तो हम बीएसपी के साथ विचार कर सकते हैं|
बीएसपी के बागी विधायक बिंद का बयान: हाकिम चंद बिंद ने मायावती पर आरोप लगाया| बीजेपी से मिल गईं हैं मायावती| भाजपा से मिलने का हमने विरोध किया| अखिलेश यादव से कोई मुलाकात नहीं|
बीएसपी के विधायक हरगोविंद भार्गव का बयान:मैं कल लखनऊ में था ही नहीं| मैं बीएसपी का विधायक बना रहूंगा| बीजेपी के साथ मिलने का विरोध किया|
आपको बता दें कि बुधवार को यूपी राज्यसभा चुनाव से पहले बसपा के छह विधायकों ने पार्टी को जोरदार झटका दिया था। बसपा के प्रत्यशी रामजी गौतम के 10 प्रस्तावकों में से 5 प्रस्तावकों ने अपना प्रस्ताव वापस लिया। इनमें असलम चौधरी ,असलम राईनी, मुज्तबा सिद्दीकी ,हाकम लाल बिंद ,गोविंद जाटव शामिल हैं। कल ही असलम चौधरी की पत्नी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। यूपी में दस राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, जिसके लिए कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा की ओर से आठ, समाजवादी पार्टी के एक, बहुजन समाज पार्टी के एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
फिलहाल निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बजाज का पर्चा खारिज हो चुका है| लेकिन अब उनका पर्चा खारिज होने के बाद बसपा के बागी विधायकों की बगावत बेकार हो चुकी है|समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश बजाज के मैदान में आ जाने से अब राज्यसभा चुनाव की जंग रोचक हो गई थी।|
प्रकाश बजाज का पर्चा खारिज होने के बाद राज्यसभा के लिए 10 सीटों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय है|अब 8 बीजेपी, एक सपा और एक बसपा का राज्यसभा सदस्य चुना जाना लगभग तय है|पर्चा खारिज होने पर प्रकाश बजाज गुरुवार को हाई कोर्ट में अपील दायर करेंगे| अगर उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली तो सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए जाएंगे जिसमें एक बसपा और एक सपा को सीट मिलेगी|
पर्चा खारिज मामले में प्रकाश बजाज का आरोप लगाया|प्रकाश बजाज ने कहा कि,''2 सेट में दाखिल किया गया था पर्चा....अधिकारियों ने एक सेट गायब कर दिया| उन्होंने कहा कि,''इसी मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट|