मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी विस चुनाव के लिए बसपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की सूची, मऊ से भीम राजभर को टिकट

Uttar Pradesh Elections 2022: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की सूची जारी की | बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण…

यूपी विस चुनाव के लिए बसपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की सूची, मऊ से भीम राजभर को टिकट
यूपी विस चुनाव के लिए बसपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की सूची, मऊ से भीम राजभर को टिकट | फ़ोटो: TVL News

Uttar Pradesh Elections 2022:  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की सूची जारी की | बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिये 47 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस सूची में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र के प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।



सातवें चरण में उत्तर प्रदेश के नौ जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में सात मार्च को मतदान होगा। बसपा द्वारा जारी सूची में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित किये गये हैं। मऊ से बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को मैदान में उतारा है।



इसके अलावा, ज्ञानपुर से उपेंद्र कुमार सिंह को उतारा है। वहीं, जहूराबाद से शादाब फातिमा, रोहनिया से अरुण सिंह पटेल, भदोही से हरिशंकर उर्फ दादा चौहान, फूलपुर पवई से शकील अहमद को मैदान में उतारा है। अब तक बसपा 385 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।