मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली बॉर्डर पर किलेबंदी को लेकर मायावती की मोदी सरकार को नसीहत, किसानों के बजाय आतंकियों को रोकने देश के लिए सीमाओं पर करें इतना जबर्दस्त बैरिकेडिंग

नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है| केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 71वां…

दिल्ली बॉर्डर पर किलेबंदी को लेकर मायावती की मोदी सरकार को नसीहत, किसानों के बजाय आतंकियों को रोकने देश के लिए सीमाओं पर करें इतना जबर्दस्त बैरिकेडिंग
दिल्ली बॉर्डर पर किलेबंदी को लेकर मायावती की मोदी सरकार को नसीहत, किसानों के बजाय आतंकियों को रोकने देश के लिए सीमाओं पर करें इतना जबर्दस्त बैरिकेडिंग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है| केंद्र सरकार की ओर से लाए गए  तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की कई सीमाओं पर बैठे किसानों का आंदोलन आज 71वां दिन है| किसान आंदोलन से निबटने के लिए दिल्ली पुलिस  ने दिल्ली की सीमाओं पर लोहे की कीलों के साथ ही सीमेंट डालकर मजबूत बैरीकेडिंग कर दी है| दिल्ली की सीमाओं पर कटीले तार और कीलों को लगाया गया है, सीमेंट की दीवार बनाई गई हैं| 



दिल्ली की सीमाओं पर जहां किसानों का आंदोलन चल रहा है वहां बीते दो दिनों से पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाती जा रही है। यहां कटीली ता??ें, बैरिकेडिंग, सीमेंट की बैरिकेडिंग, खाई खोदने से लेकर नुकीले सरिए भी जा रहे हैं ताकि किसान और उनके ट्रैक्टर दिल्ली में प्रवेश न कर सकें।



दिल्ली बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए की गई किलेबंदी को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मोदी सरकार पर हमला बोला है और नसीहत दी| उन्होंने कहा,''दिल्ली की सीमाओं पर किसानों को रोकने के लिए जो कंटीले तारों व कीलों आदि जबर्दस्त बैरिकेडिंग की गई है वह उचित नहीं है। किसानों के बजाए यदि आतंकियों आदि को रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई देश की सीमाओं पर हो तो यह बेहतर होगा




बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर कहा, "तीन कृषि कानूनों की वापसी की वाजिब माँग को लेकर खासकर दिल्ली की सीमाओं पर आन्दोलित किसानों के प्रति सरकारी रवैये के कारण संसद के बजट सत्र में भी जरूरी कामकाज व जनहित के खास मुद्द पहले दिन से ही काफी प्रभावित हो रहे हैं। केन्द्र किसानों की माँग पूरी करके स्थिति सामान्य करे




मायावती ने आगे कहा,''साथ ही, लाखों आन्दोलित किसान परिवारों में दहशत फैलाने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर जो कंटीले तारों व कीलों आदि वाली जबर्दस्त बैरिकेडिंग की गई है वह उचित नहीं है। इनकी बजाए यदि आतंकियों आदि को रोकने हेतु ऐसी कार्रवाई देश की सीमाओं पर हो तो यह बेहतर होगा।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।