मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बदायूं में महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म व निर्मम हत्या की घटना को मायावती ने बताया बेहद शर्मनाक, दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 50 साल की आंगनवाड़ी सहायिका की गैंगरेप के बाद हत्या की घटना को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है| बदायूं में 50 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद न…

बदायूं में महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म व निर्मम हत्या की घटना को मायावती ने बताया बेहद शर्मनाक, दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग
बदायूं में महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म व निर्मम हत्या की घटना को मायावती ने बताया बेहद शर्मनाक, दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 50 साल की आंगनवाड़ी सहायिका की गैंगरेप के बाद हत्या की घटना को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है|  बदायूं में 50 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या की घटना को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Bahujan Samaj Party Chief Mayawati) ने अति दुःखद व बेहद निन्दनीय बताया| उन्होंने प्रदेश सरकार से घटना को गंभीरता से लेने व दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।




बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर कहा कि,'' उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना अति-दुःखद व अति-निन्दनीय। राज्य सरकार इस घटना को गंभीरता से ले व दोषियों को सख्त सजा दिलाना भी सुनिश्चित करे ताकि ऐसी घटना की पुनरावृति न हो, बीएसपी की यह माँग।





वही कांगेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने बदायूं जिले में हुए गैंगरेप-हत्या कांड को लेकर सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की नियत में खोट है| उन्होंने कहा, ‘हाथरस में सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी|सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया| वहीं बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी... घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया| प्रियंका गांधी ने कहा, ‘महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नियत में खोट है|




इस घटना पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है| आरजेडी के ट्वीटर हैंडल से योगी की सरकार पर कड़ा प्रहार किया गया है| RJD ने लिखा, ‘गोदी मीडिया इस जघन्य बल???त्कार पर चुप रहेगा, क्योंकि यूपी में BJP की सरकार है और सरकार एक मठ के निठल्ले बाबा चला रहे है| सरकार चलाने वालों की सामाजिक पृष्ठभूमि क्या है? यह गोदी मीडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण बन जाता है, अन्यथा तो अब तक जंगलराज और पता नहीं क्या-क्या उपमाएँ दे दी जाती?



यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने भी इस घटना को लेकर सरकार पर हमला बोला है| उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा सिर्फ प्रचार और सरकार के भाषणों में सिमट कर रह गई है| बदायूं में महिला के साथ निर्भया जैसी हैवानियत ने समूचे प्रदेश को फिर शर्मसार किया है| सत्ता में चूर सरकार ने इस मामले को भी दबाने की कोशिश की है|




वहीं यूपी कांग्रेस (UP Congress) के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से भी योगी सरकार को आड़े हाथों लिया गया है| कांग्रेस के ट्वीटर हैंडल ने लिखा, ‘बदायूं में 50 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया गया| दरिंदो ने हैवानियत के बाद गुप्तांग में रॉड डाली| पैर, फेफड़े और पसलियों को भी चोट पहुंचाई गयी| आदित्यनाथ की पुलिस ने केस को छुपाने के लिए 2 दिन तक पोस्टमार्टम नहीं कराया|आखिर आदित्यनाथ कब तक अपनी नाकामी पर पर्दा डालते रहेंगे...?



बदायूं में आंगनवाड़ी सहायिका से गैंगरेप-हत्या कांड पर अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है| SP ने ट्वीटर पर लिखा, ‘यूपी के बदायूं में पूजा करने गई 50 वर्षीय आंगनबाड़ी सहायिका के साथ गैंगरेप और फिर उसके बाद उसकी निर्मम हत्या ने संपूर्ण मानवता को शर्मसार कर दिया है| डूब मरें सत्ताधीश जो महिला सुरक्षा के सिर्फ झूठे दावे किया करते हैं.. दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले और न्याय हो|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।