मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

UP के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग भी कोरोनावायरस से संक्रमित, कहा-जो भी मुझसे मिले है उन्हे सावधानी रखते हुए टेस्ट कराना उचित रहेगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| यूपी के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग COVID-19 पॉजिटिव पाए गए…

UP के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग भी कोरोनावायरस से संक्रमित, कहा-जो भी मुझसे मिले है उन्हे सावधानी रखते हुए टेस्ट कराना उचित रहेगा
UP के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग भी कोरोनावायरस से संक्रमित, कहा-जो भी मुझसे मिले है उन्हे सावधानी रखते हुए टेस्ट कराना उचित रहेगा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| यूपी के स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग COVID-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।अतुल गर्ग को होम आइसोलेशन किया गया है। आज उनके परिवार व नजदीकी सभी लोगों की कोराना जांच कराई जाएगी।




स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने ट्वीट किया,''15 अगस्त को मेरा RTPCR टेस्ट हुआ, 'जो -ve(Negative) आया था पर कल रात 9 बजे रेपिट टेस्ट में पॉजिटिव आया हूँ| 16 से 18 अगस्त के बीच जो भी मुझसे मिले है उन्हे सावधानी रखते हुए टेस्ट कराना उचित रहेगा।किसी भी प्रकार के सहयोग हेतु मुझसे या मेरे सहयोगी राजेन्द्र जी,अजय राजूपत से  भी बात कर सकते है !





गौरतलब है कि योगी सरकार के कई मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से दो मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चौहान की मौत हो गई थी|




इससे पहले योगी सरकार के कुल आठ मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी शामिल हैं।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।