लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं| यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह गुरुवार को कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए। गुरुवार को सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।उन्होंने लिखा, " कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।''
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, " कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं अपनी जाँच करवा लें।
गौरतलब है कि योगी सरकार के कई मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से दो मंत्रियों कमल रानी वरुण और चेतन चौहान की मौत हो गई थी| इससे पहले योगी सरकार के कुल 9 मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग शामिल हैं।