मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“ यूपी में अपराध की पराकाष्ठा, अपराधियों के हौसले बुलंद” :अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर अखिलेश यादव

लखनऊ प्रयागराज के एक अस्पताल के बाहर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार देर रात पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 3 हमलावरों (अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी) को गिरफ्तार किया है…

“ यूपी में अपराध की पराकाष्ठा, अपराधियों के हौसले बुलंद” :अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर अखिलेश यादव
“ यूपी में अपराध की पराकाष्ठा, अपराधियों के हौसले बुलंद” :अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ  प्रयागराज के एक अस्पताल के बाहर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार देर रात पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 3 हमलावरों (अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी) को गिरफ्तार किया है। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा,'' उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है।



सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं|



यह भी पढ़ें: पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या 




AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,''अतीक़ और उनके भाई पुलिस की हिरासत में थे। उन पर हथकड़ियाँ लगी हुई थीं।जय श्री राम  के नारे भी लगाये गये। दोनों की हत्या योगी के क़ानून व्यवस्था की नाकामी है। एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के ज़िम्मेदार हैं|


यह भी पढ़ें: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद सभी ज़िलों में धारा 144 लागू, लखनऊ- अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पूरे प्रदेश में पेट्रोलिंग कर रही पुलिस



अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा,''अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की पूरी जांच होनी चाहिए ... हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी"|



यह भी पढ़ें: “जब जुल्म की इंतहा होती है, तो कुछ फैसले आसमान से होते हैं...” : अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर बोले मंत्री सुरेश खन्ना



अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा,''जब जुल्म की इंतहा होती है तो कुछ फैसले आसमान से होते हैं... सरकार ने इस बात की हर तरह से कोशिश की कि कानून व्यवस्था को बनाए रखे। योगी सरकार ने अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का नारा दिया था, सरकार उसपर कायम हैं|



यह भी पढ़ें: “ नहीं ले गए तो नहीं गए” : हत्या से पहले बेटे असद को दफनाने पर अतीक के आखिरी शब्द





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।