लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि,''आज गरीब या कोई भी न्याय की उम्मीद नहीं कर सकता। जो लोकतंत्र और संविधान ने हमे अधिकार दिए हैं उन अधिकारों को भी छीना जा रहा है।'' अखिलेश ने कहा कि,''भाजपा जानबूझकर कुछ उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए फैसले ले रही है"| भाजपा निजीकरण की राह पर चल रही है, आज भाजपा उन कानूनों को बना रही है जिससे सरकार निजी हाथों में चली जाए। इन समस्याओं को समाजवादी विचारधारा ही खत्म सकती है... भाजपा इस बार यूपी की 80 सीटें हारेगी|
अखिलेश यादव ने कहा कि "बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने देश के सभी नेताओं से मिलने का काम किया था। भाजपा के लोगों ने दिन गिनना शुरू कर दिया है। मैं आज कहना चाहता हूँ जब इनकी प्रदेश कार्यकारिणी बैठी है कि 398 दिन बचे हैं। उन्होंने कहा, "बीजेपी इस बार हो सकता है 80 सीटें हार जाए, जो पार्टी ये कहती हो कि हम बरसो बरसो रहेंगे वो लोग अब 400 दिन की बात कर रहे हैं।"
जातीय जनगणना पर अखिलेश यादव ने कहा कि, "जातीय जनगणना की आज ही मांग नहीं हो रही, अंग्रेज़ो ने 1931 में ये समझा था कि जातीय जनगणना हो। संविधान के अधिकार तब ही जाति बिरादरी को मिल सकते हैं जब जातियों की गिनती पता हो|"
जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,"मुझे याद है यूपी में सपा सरकार में शाजहांपुर में पहला मेडिकल कॉलेज शुरू किया था, कम से कम भाजपा अध्यक्ष को शाहजहांपुर का मेडिकल कॉलेज देखने जाना चाहिए।"
CM योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, "जो लोग लंदन, न्यूयोर्क से इन्वेस्टमेंट ला रहे थे वो अब कह रहे कि जिले से ला रहे इन्वेस्टमेंट। ये लोग जनता को धोखा दे रहें, उसके अलावा कुछ नहीं कर रहे।"
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि "बीजेपी के पास कोई पार्क नहीं है, उन्हें जब ऑक्सीजन की ज़रूरत पड़ती है तो लोहिया पार्क या छोटे लोहिया पार्क जाते हैं।"
इससे पहले,समाजवादी आंदोलन के पुरोधा स्व. जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर अखिलेश यादव ने कहा कि,"जनेश्वर मिश्र जी को याद कर रहे हैं हम, जनेश्वर मिश्र जी और नेताजी ने इस समाजवादी आन्दोलन को आगे बढ़ाया। आज हम सभी संकल्प लेते हैं कि समाजवादी आन्दोलन को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे।"