मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

UP के अस्पतालों में कल से फिर शुरू होगी OPD, बनाए जाएंगे फीवर क्लीनिक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना पर लगातार लगाम लग रही है. साथ ही रिकवरी रेट भी 97% के पार पहुंच चुका है. जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में जनरल…

UP के अस्पतालों में कल से फिर शुरू होगी OPD, बनाए जाएंगे फीवर क्लीनिक
UP के अस्पतालों में कल से फिर शुरू होगी OPD, बनाए जाएंगे फीवर क्लीनिक | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना पर लगातार लगाम लग रही है. साथ ही रिकवरी रेट भी 97% के पार पहुंच चुका है. जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में जनरल ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए हैं.



अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इस संबंध में आदेश जारी किया. जिसमें बताया गया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकाल के साथ ओपीडी एवं आईपीडी (Outpatient Department) सेवाएं 4 जून से शुरू कर दी जाएंगी. इन केंद्रों पर फीवर क्लीनिक अस्पताल अलग से बनाए जाएंगे. 



जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कोरोना अस्पताल के रूप में चिन्हित किया गया है वहां नॉन कोविड के ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी. साथ ही अगर इन स्वास्थ्य केंद्रों पर कोई कोविड मरीज भर्ती हो तो उसे जिले के एल-2 स्तर के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा. और नान कोविड चिकित्सा का काम शुरू कर दिया जाएगा.



सभी मंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल विशेष प्रयोजन के लिए बनाए गए अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फीवर क्लीनिक/फ्लू कार्नर बनाया जाएगा. कोरोना के लक्षण वाले मरीजों का परीक्षण यहीं कराया जाए ताकि बाकी के मरीजों को संक्रमण का खतरा ना हो. यहां मरीजों का एंटीजन टेस्ट किया जाएगा.

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।