लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पतालों में हो रही ऑक्सीजन की कमी को लेकर संकट की स्थिति बनी हुई है| प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी से हालात संभलने की जगह लगातार बिगड़ रहे हैं| मेयो और मेकवेल समेत राजधानी लखनऊ में तमाम सरकारी और निजी अस्पतालों में आक्सीजन सप्लाई ख़त्म हो गई है|
इसी बीच बृहस्पतिवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गढ़ी कनौरा स्थित औध ऑक्सीजन कंपनी के बाहर ऑक्सीजन के लिए काफी संख्या में लोग खड़े हैं। एक व्यक्ति ने कहा, ''सुबह 4-5 बजे से आया हूं। हर जगह पता कर चुका कहीं ऑक्सीजन नहीं मिला। कहा जा रहा है कि यहां ऑक्सीजन खत्म है। पिछले 2 दिनों से बहुत दिक्कत हो रही है।''
गौरतलब है कि,''एक तरफ योगी सरकार दावा कर रही है उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी नहीं है, दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ के अस्पतालों ने कहा - अपने अपने मरीज़ों को ले जाइए| पिछले कुछ दिनों से ऑक्सीजन की कमी के चलते अस्पतालों से मरीज लौटाए जा रहे हैं, वहीं जो भर्ती हैं, उन्हें दूसरे अस्पतालों में जाने के लिए कहा गया है| मेयो अस्पताल और मेकवेल अस्पताल ने तो बुधवार को ही ऑक्सीजन की कमी का नोटिस भी चिपका दिया है|
राजधानी के प्रमुख अस्पतालों ने बयान कर जारी कहा है-अपने अपने मरीज़ों को ले जाइए। अस्पताल की तरफ से तीमारदारों से अपने मरीज़ों को दूसरे अस्पतालों में ले जाने को कहा गया| यदि ऑक्सीजन की आपूर्ति के अभाव में किसी भी रोगी को कुछ भी होता है, तो अस्पताल प्रशासन ??िम्मेदार नहीं है|