मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी उपचुनाव: जनता समाजवादी सरकार के काम और भाजपा की नाकामी दोनों से भली भांति परिचित, बोले अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विधान सभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और एक सीट बुलन्दशहर पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रत…

यूपी उपचुनाव: जनता समाजवादी सरकार के काम और भाजपा की नाकामी दोनों से भली भांति परिचित, बोले अखिलेश यादव
यूपी उपचुनाव: जनता समाजवादी सरकार के काम और भाजपा की नाकामी दोनों से भली भांति परिचित, बोले अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि विधान सभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और एक सीट बुलन्दशहर पर राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। अब तक जनता का जो रूझान मिला है उसमें सभी सीटों पर भाजपा की करारी हार और समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल की भारी मतों से जीत सुनिश्चित है। 



उन्होंने कहा,''जनता समाजवादी सरकार के काम और भाजपा की नाकामी दोनों से भलीभांति परिचित है। अब जनता को भ्रमित करने की उसकी कोई चाल कामयाब नहीं होगी। जनता, इन उपचुनावों में अपना जो मत व्यक्त करेगी उसमें सन् 2022 में होने वाले आम चुनावों के भी सम्भावित परिणामों का संकेत मिलेगा।



अखिलेश यादव ने कहा है कि,''समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा उपचुनाव में नौगवां सादात से श्री सैयद जावेद आब्दी, टूण्डला से श्री महाराज सिंह धनगर, घाटमपुर से श्री इन्द्रजीत कोरी, मल्हनी से श्री लकी यादव, देवरिया से श्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी तथा बांगरमऊ से श्री सुरेश कुमार पाल प्रत्याशी हैं। अपनी स्वच्छ छवि, जनता के बीच लगातार उपस्थिति और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्षशील रहने से प्रत्याशियों को जनता का प्रबल समर्थन मिल रहा है।





उन्होंने कहा,''भाजपा को अभी से अपनी हार का अंदेशा हो चला है इसलिए सत्ता का दुरूपयोग करते हुए वह मतदाताओं को धमकाने और साजिशें करने पर उतारू हो गई हैं। स्थानीय प्रशासन मतदाताओं को लाल कार्ड जारी कर उन्हें अर्दब में ले रहा है कि वे सत्ता दल के खिलाफ न जाएं। यह लोकतंत्र के विरूद्ध आचरण है। प्रशासनिक मशीनरी का दुरूपयोग कर प्रधानों और कोटेदारों पर दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस के बल पर लोगों को धमकाया जा रहा है। कई मंत्रियों ने विभिन्न क्षेत्रों में डेरा डाल रखा है। इस सम्बंध में चुनाव आयोग को चुनाव प्रभावित करने की सरकारी साजिशों के प्रति तुरन्त संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करना चाहिए।




उन्होंने कहा,''उपचुनाव में प्रचार के दौरान लोग बिना लागलपेट कह रहे हैं कि वे हवाई वादों के फेर में अब नहीं पड़ेंगे। उन्हें विकास चाहिए वह भी बिना किसी रागद्वेष के और वह समाजवादी सरकार में ही सम्भव है। वह उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल को जिताएगी और आगामी आम विधान सभा चुनाव में भी बहुमत देकर श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।