मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

....गरीबों के राशन का बंदरबांट किया: पीएल पुनिया ने भाजपा पर राशन वितरण में हेराफेरी का आरोप लगाया, घटतौली और बंदरबांट ने गरीबों का राशन रसूखदारों में पहुंचाया

● भाजपा सरकार की नाक के नीचे 6 हजार से अधिक कोटेदारों के यहाँ राशन हेराफेरी का आरोप लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन श्री पी.एल.पुनिया ने भाजपा सरकार पर राशन वितरण में हेराफेरी का…

....गरीबों के राशन का बंदरबांट किया: पीएल पुनिया ने भाजपा पर राशन वितरण में हेराफेरी का आरोप लगाया, घटतौली और बंदरबांट ने गरीबों का राशन रसूखदारों में पहुंचाया
....गरीबों के राशन का बंदरबांट किया: पीएल पुनिया ने भाजपा पर राशन वितरण में हेराफेरी का आरोप लगाया, घटतौली और बंदरबांट ने गरीबों का राशन रसूखदारों में पहुंचाया | फ़ोटो: TVL News

● भाजपा सरकार की नाक के नीचे 6 हजार से अधिक कोटेदारों के यहाँ राशन हेराफेरी का आरोप 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन श्री पी.एल.पुनिया ने भाजपा सरकार पर राशन वितरण में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि गरीबों को मुफ्त राशन बाँटने के मामले में प्रदेश में हेराफेरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि बीते माह राशन वितरण के दौरान प्रदेश के हजारों कोटेदारों ने एक-एक दिन में 300-300 कार्डधारकों को राशन बांट दिया। लेकिन इस सरकार को कानोंकान खबर तक नहीं हुई। गरीबों का राशन का बंदरबांट भाजपा ने अपने लोगों के बीच किया है।



श्री पुनिया ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार ने व्यवस्था ध्वस्त करने का काम किया है। प्रदेश में भाजपा सरकार की नाक के नीचे 6 हजार से अधिक कोटेदारों ने एक दिन में 300 से अधिक कार्डधारकों को राशन बांटा। इसके साथ ही प्रदेश में कई जगहों से लगातार घटतौली/हेराफेरी की खबरें आती रही हैं। इसके बावजूद इस सरकार की बेहोशी नहीं टूटी। पूरे प्रदेश में गरीबों को राशन देने के नाम पर मजाक चल रहा है।



उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं, जहाँ पर राशन उठाने, बांटने के नाम पर बंदरबांट हो रही थी, पर योगी सरकार का ध्यान सिर्फ विज्ञापन की तरफ था। विज्ञापनजीवी इस सरकार ने उत्तर प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। राशन बांटने के नाम पर प्रदेश में लगातार आचार संहिता की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। मोदी-योगी की तस्वीरों वाले पैकेटों से राशन बांटा जा रहा है। उत्तर प्रदेश में गरीबी को हटाने के बजाय योगी सरकार ने अपनी नीतियों से गरीबी, बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है।



श्री पुनिया ने कहा कि कांग्रेस ने जो प्रतिज्ञाएं की हैं, सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में महिलाओं और युवाओं का विशेष तौर से ध्यान रखा है। हम प्रतिज्ञापत्र में महिला, युवा, बेरोजगार, शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा बहनों से किए गए वादों को पूरा करेंगे। हम असमानता, अन्याय, संघर्ष करने वाले लोगों के साथ खड़े हैं, और निश्चित ही जीत कांग्रेस पार्टी की होगी।



भाजपा ने गरीबों के राशन में की बड़े पैमाने पर हेराफेरी : यूपी कांग्रेस

● भाजपाइयों ने आपस में की बंदरबांट: यूपी कांग्रेस

● छह हजार से अधिक कोटेदारों के यहां हेराफेरी हुई: यूपी कांग्रेस

● घटतौली और बंदरबांट ने गरीबों का राशन रसूखदारों तक पहुंचाया: यूपी कांग्रेस

योगी-मोदी के फोटो वाले पैकेट बांटकर उड़ाई जा रहीं आचार संहिता की धज्जियां: यूपी कांग्रेस




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।