लखनऊ: मोबाइल फोन स्नैचर व मार्फीन/ स्मैक तस्कर को पुलिस ने धरा , लूटे हुए 2 फोन व 125 ग्राम स्मैक बरामद
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर पुलिस ने मोबाईल फोन स्नैचर व मार्फीन/ स्मैक तस्कर अभियुक्त चन्दन कश्यप पुत्र स्व0 जगप्रसाद को गिरफ्तार किया। अभियुक्त चन्दन कश्यप के कब्जे से लूटे हुए 2…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें5 बार पढ़ा गया
लखनऊ: मोबाइल फोन स्नैचर व मार्फीन/ स्मैक तस्कर को पुलिस ने धरा , लूटे हुए 2 फोन व 125 ग्राम स्मैक बरामद — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर पुलिस ने मोबाईल फोन स्नैचर व मार्फीन/ स्मैक तस्कर अभियुक्त चन्दन कश्यप पुत्र स्व0 जगप्रसाद को गिरफ्तार किया। अभियुक्त चन्दन कश्यप के कब्जे से लूटे हुए 2 अदद मोबाईल फोन व 125 ग्राम अवैध मार्फीन/ स्मैक बरामद किया गया| पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी के आधार पर थाना गाजीपुर पर मु0अ0सं0 258/2021 धारा 411/413 भादवि व मु0अ0सं0 259/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।
पुलिस ने बताया,' थाना गाजीपुर पुलिस टीम उप-निरीक्षक कमलेश राय मय हमराह पुलिस बल के द्वारा शनिवार 24 अप्रैल को नाईट कर्फ्यू के अनुपालन में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मोटरसाईकिल सवार एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो वह अचानक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसे घेर-घार कर पकड़/गिरफ्तार किया गया|
पुलिस ने बताया,' अभियुक्त के कब्जे से 02 अदद मोबाईल फोन व कुल 125 ग्राम अवैध मार्फीन/ स्मैक बरामद हुयी। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूँछताछ करने पर बताया कि मैं राह चलते व्यक्तियों को मोबाईल फोन छीनकर उसको बेचकर जीविको पार्जन करता हूँ व मार्फीन/स्मैक के बारे में पूछने पर बताया कि मैने यह मार्फीन/स्मैक एक अपिरिचित व्यक्ति से राह चलते खरीदा था और इसे मैं अधिक दाम में बेच देता हूं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चन्दन कश्यप (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र स्व0 जगप्रसाद निवासी गाजीपुर थाना गाजीपुर जिला लखनऊ के रूप में हुई|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 25 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?
लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।