लखनऊ: वेब सीरीज 'तांडव' (Tandav) को लेकर विवाद काफी बढ़ गया है| वेब सीरीज 'तांडव' मामले में लखनऊ के हजरतगंज में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। मामले की जांच लेकर चार पुलिस कर्मियों की एक टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में वेब सीरीज 'तांडव' के निर्माताओं और ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम के एक अधिकारी के खिलाफ हजरतगंज पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चार पुलिस कर्मियों की एक टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है।
रविवार देर रात कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए अमेजन प्राइम के इंडिया हेड के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें वेब सीरीज 'टंडव' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, इसके निर्माता हिमांशु कृष्णा मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अन्य शामिल हैं। सोमवार को इस मामले में जांच के लिए चार पुलिस कर्मियों की एक टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई है|
'तांडव' वेव सीरीज में कई अशोभनीय बातों और प्रधानमंत्री के गरिमामय पद को ग्रहण करने वाले व्यक्ति का चित्रण खराब तरीके से करने के मामले में डायरेक्टर अली अब्बास जफर, निर्देशक हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेजन प्राइम की ओरिजनल कंटेन्ट इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित के खिलाफ रविवार देर रात एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली के सब इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव की तहरीर पर लिखी गई है।
बता दें कि 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले में गिरफ्तारी की चेतावनी दी है| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया,''जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं...घटिया वेब सीरीज की आड़ मं नफरत फैलाने वाली वेब सीरीज तांडव की पूरी टीम के खिलाफ योगी जी के उत्तर प्रदेश में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, जल्द गिरफ्तारी की तैयारी !!