मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बढ़ते बिजली बिलों और मीटरों की अनिमितताओं पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, प्रदेश में बिजली के बढ़ते रेट से हाहाकार मचा हुआ है

● बढ़ते बिजली बिलों और मीटरों की अनिमितताओं पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जारी किया बयान● प्रदेश में बिजली के बढ़ते रेट से हाहाकार मचा हुआ है: प्रियंका गांधी● बिजली मीटरों के लिए प्रयोगशाला बन…

बढ़ते बिजली बिलों और मीटरों की अनिमितताओं पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, प्रदेश में बिजली के बढ़ते रेट से हाहाकार मचा हुआ है
बढ़ते बिजली बिलों और मीटरों की अनिमितताओं पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरा, प्रदेश में बिजली के बढ़ते रेट से हाहाकार मचा हुआ है | फ़ोटो: TVL News

बढ़ते बिजली बिलों और मीटरों की अनिमितताओं पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जारी किया बयान

● प्रदेश में बिजली के बढ़ते रेट से हाहाकार मचा हुआ है: प्रियंका गांधी

● बिजली मीटरों के लिए प्रयोगशाला बन गया है उत्तर प्रदेश: प्रियंका गांधी

● प्रदेश की जनता को तत्काल बिजली बिलों में राहत दी जाए, किसानों को हॉफ रेट पर मिले बिजली: प्रियंका गांधी



लखनऊ: बढ़ते बिजली बिलों और मीटरों की अनिमितताओं पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बयान जारी किया है।जारी बयान में महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली के बढ़ते बिलों और बिजली मीटरों का आतंक व्याप्त है। पिछले कुछ वर्षों में बिजली दरों में व्यापक बढ़ोतरी हुई है।



उत्तर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बयान में कहा कि पिछले आठ साल में ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में 500 फीसदी, शहरी घरेलू बिजली की दरों में 84 फीसदी और किसानों को मिलने वाली बिजली की दरों में 126 फीसदी की वृद्धि हुई है। पूरे प्रदेश में बिजली के बढ़ते रेट से हाहाकार मचा हुआ है।




उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तो बिजली मीटरों के लिए प्रयोगशाला बन गया है। बिजली के मीटर कई गुना तेज चलते पाए गए हैं। जिन घरों में ताले लगे हुए हैं, बिजली की कोई खपत नहीं हुई है, उन घरों में सात-आठ हजार रुपये तक का बिल आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तो यह भी देखा गया कि बिना बिजली के मीटर लगे ही बिल आ गए।




महासचिव प्रियंका गांधी ने जारी बयान में कहा कि जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। छोटे कारोबारियों का व्यापार चौपट हो गया है। किसानों की फसलों की खरीद नहीं हो रही है, बाढ़, ओला एवं प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में उनकी कोई मदद नहीं होती, फसल बीमा योजना बड़ी कम्पनियों की कमाई का साधन बनकर रह गई - ऐसी स्थिति में बिजली के लगातार बढ़ रहे दाम, मीटरों की अनियमितताओं की मार उपभोक्ता अब नहीं सह सकते हैं।




महासचिव ने कहा कि इस महामारी में होना तो यह चाहिए कि बिजली बिलों की दरों में बड़े पैमाने पर कमी करके जनता को राहत दी जाती। किसानों के बिजली के बिल माफ किए जाते। बुनकरों-दस्तकारों, छोटे लघु उद्योगों को बिजली बिल भुगतान में रियायत मिलती।





वक्तव्य के अंत में उन्होंने मांग करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उप्र सरकार से यह माँग करती है कि

1. किसानों को मिल रही बिजली का रेट तत्काल प्रभाव से हॉफ किया जाए।

2. बिजली मीटर घोटाले का सच सामने लाया जाए और दोषियों पर कार्यवाही हो।

3. बुनकरों-दस्तकारों, छोटे लघु उद्योगों को बिजली भुगतान में रियायत दी जाए।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 नवंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।