मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी में महिलाओं के खिलाफ हर दिन औसतन 165 अपराध होने के मामले होते हैं: बोली प्रियंका गांधी-मिशन शक्ति' के नाम पर झूठे प्रचार में करोड़ों रुपए बहा दिए, सुरक्षित नहीं महिलाएं

लखनऊ. यूपी में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार योगी सरकार पर हमलावर है| कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी यूपी में महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रहे अपराधों को…

यूपी में महिलाओं के खिलाफ हर दिन औसतन 165 अपराध होने के मामले होते हैं: बोली प्रियंका गांधी-मिशन शक्ति' के नाम पर झूठे प्रचार में करोड़ों रुपए बहा दिए, सुरक्षित नहीं महिलाएं
यूपी में महिलाओं के खिलाफ हर दिन औसतन 165 अपराध होने के मामले होते हैं: बोली प्रियंका गांधी-मिशन शक्ति' के नाम पर झूठे प्रचार में करोड़ों रुपए बहा दिए, सुरक्षित नहीं महिलाएं | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ. यूपी में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार योगी सरकार पर हमलावर है| कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी यूपी में महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रहे अपराधों को लेकर राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया है| प्रियंका ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए अपराधों पर को लेकर छपी खबर का जिक्र किया और सरकार पर हमला बोला|



प्रियंका गांधी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा, ''यूपी के मुख्यमंत्री जी के गृहक्षेत्र से आई खबर पढ़कर आपको अंदाजा लगेगा कि जिस सिस्टम ने अभी कुछ दिनों ही पहले महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए गए "मिशन शक्ति" के नाम पर झूठे प्रचार में करोड़ों रुपए बहा दिए, वो सिस्टम जमीनी स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इस कदर उपेक्षित रवैया अपनाए हुए है।



एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा,''इस खबर के अनुसार गोरखपुर में पिछले दिनों 12 से अधिक लड़कियों की मौत के मामले आए। इन अपराधों में सजा दिलाना तो दूर कुछ मामलों में पुलिस मृत लड़कियों की पहचान तक नहीं कर पाई। प्रियंका ने आगे कहा, उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हर दिन औसतन 165 अपराध होने के मामले होते हैं। पिछले दिनों ऐसे सैंकड़ों मामले सामने आए जिनमें या तो प्रशासन ने पीड़ित पक्ष की बात नहीं सुनी या फरियादी महिला से ही बदतमीजी कर दी। 




उन्होंने कहा,''क्या आप सोच सकते हैं कि जो सरकार महिला सुरक्षा के नाम पर अपनी पीठ तपथपाने के लिए करोड़ों रुपए के विज्ञापन देती हो उस सरकार के थानों में जब महिला शिकायत लेकर पहुंचती है तो थाने में उस पर भद्दी टिप्पणियां की जाती हों और उसके प्रति संवेदना करने के बजाए उसका निरादर किया जाता है।



प्रियंका गांधी ने कहा,''महिला सुरक्षा को लेकर हाथरस, उन्नाव एवं बदायूं जैसी घटनाओं में यूपी सरकार के व्यवहार को पूरे देश ने देखा। महिला सुरक्षा की बेसिक समझ है कि महिला की आवाज सर्वप्रथम है। 



उन्होंने कहा,''मगर यूपी सरकार ने बार-बार ठीक इसके उलट काम किया। इससे यह स्पष्ट है कि उनके लिए “बेटी बचाओ” और “मिशन शक्ति” सिर्फ खोखले नारे हैं। महिलाओं की आवाज और उनकी आपबीती को लेकर महिलाओं के प्रति सरकार को अपना व्यवहार बदलना पड़ेगा और महिलाओं के साथ संवेदनशीलता दिखानी पड़ेगी। जब कोई पीड़ित महिला या उसका परिवार आवाज उठाए और सत्ताधारी दल के लोग उस महिला व उसके परिवार पर ही भद्दी टिप्पणियां करने लगें तो इससे घृणित कोई और कार्य नहीं है।



प्रियंका गांधी ने कहा,'महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने की प्राथमिक शर्त है - महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को सामने लाना। और इसके लिए महिलाओं की आवाज को आदर से सुनना होगा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।