मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

वाराणसी में पत्रकार एनडी तिवारी की हत्या और छात्र वलय दत्त की बेरहमी से पिटाई को लेकर योगी सरकार पर भड़की प्रियंका गांधी, त्वरित कार्रवाई की मांग

नई दिल्‍ली: वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव एवं पत्रकार एनडी तिवारी को गोलियों से भून कर हत्‍या करने और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र एवं एनएसयूआई के प्रदेश महा…

वाराणसी में पत्रकार एनडी तिवारी की हत्या और छात्र वलय दत्त की बेरहमी से पिटाई को लेकर योगी सरकार पर भड़की प्रियंका गांधी, त्वरित कार्रवाई की मांग
वाराणसी में पत्रकार एनडी तिवारी की हत्या और छात्र वलय दत्त की बेरहमी से पिटाई को लेकर योगी सरकार पर भड़की प्रियंका गांधी, त्वरित कार्रवाई की मांग | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव एवं पत्रकार एनडी तिवारी को गोलियों से भून कर हत्‍या करने और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र एवं एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव वलय दत्त की बेरहमी से पिटाई को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने  योगी सरकार और उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था पर निशाना साधा है| प्रियंका गांधी ने कहा,''श्री एन डी तिवारी जी के हत्यारों एवं श्री वलय दत्त पर हमला करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।





कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था अब गुंडों और असामाजिक तत्वों के हवाले हो गई है। वाराणसी में कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव एवं पत्रकार श्री एन डी तिवारी जी की गुंडों ने हत्या कर दी।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र एवं एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव श्री वलय दत्त जी की सत्ताधारी दल से जुड़े छात्र संगठन ने बर्बर तरीके से पिटाई कर दी। 



प्रियंका गांधी ने आगे कहा,'' कानून व्यवस्था का हाल इस कदर बुरा है कि प्रदेश में हर रोज हत्याएं हो रही हैं और कानून व्यवस्था के जिम्मेदार लोग इवेंट मैनेजमेंट में व्यस्त हैं।  श्री एन डी तिवारी जी के हत्यारों एवं श्री वलय दत्त पर हमला करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।




बता दें कि सोमवार की रात रोहनिया क्षेत्र में ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी कर एनडी तिवारी की हत्‍या कर दी गई थी।देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा और बाइक सवार बदमाश तिवारी को पांच गोलियां मारकर फरार हो गए। एनडी तिवारी को दो गोली गर्दन और तीन गोली कमर में लगी थी। स्‍थानीय लोगों के अनुसार दो बाइक पर सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। 



रात में ही गंभीर हालत में उनको अस्‍पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्‍होंने दम तोड़ दिया। रात में ही सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच पड़ताल करने के साथ ही संदिग्‍धों की सूची बनाकर टीम को आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए थे। हालांकि, अब तक पुलिस के हाथ कोई अहम कड़ी नहीं लग सकी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।