मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

यूपी में धान की बहुत कम खरीद होने के कारण किसान बेहद परेशान, प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर वार, बोलीं-किसानों को सही दाम दिलाए, वरना...

लखनऊ: यूपी में धान की बहुत कम हो रही खरीद को लेकर मंगलवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा| को आंदोलन की चेतावनी दी है| प्रियंका गांधी ने किसानों के मुद्दे पर सरकार…

यूपी में धान की बहुत कम खरीद होने के कारण किसान बेहद परेशान, प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर वार, बोलीं-किसानों को सही दाम दिलाए, वरना...
यूपी में धान की बहुत कम खरीद होने के कारण किसान बेहद परेशान, प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर वार, बोलीं-किसानों को सही दाम दिलाए, वरना... | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी में धान की बहुत कम हो रही खरीद को लेकर मंगलवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा| को आंदोलन की चेतावनी दी है| प्रियंका गांधी ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी है और आरोप लगाया कि यूपी में धान की बिक्री कम होने के कारण किसान परेशान है| उन्होंने कहा, "उप्र सरकार तुरंत इसमें हस्तक्षेप कर किसान को सही दाम दिलाए वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।




कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘उप्र के धान किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है। जो थोड़ी सी खरीद हो रही है उसमें रु 1200 से भी कम रेट मिल रहा है। यही धान कांग्रेस सरकार में रु 3,500 तक बिका था। नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। शायद पहली बार ऐसा है कि धान गेंहू से सस्ता बिक रहा है|




उन्होंने आगे कहा, "..ऐसे में तो किसान की लागत भी नहीं निकलेगी। किसान अगली फसल कैसे लगाएगा? बिजली बिल में लूट चल ही रही है। मजबूरन किसान कर्ज के जाल में फँसता जाएगा।  उप्र सरकार तुरंत इसमें हस्तक्षेप कर किसान को सही दाम दिलाए वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।




गौरतलब है कि ''धान की खरीद को लेकर यूपी के अलग-अलग इलाकों से शिकायत सामने आई है, जहां किसानों का कहना है कि सरकारी केंद्रों पर बिक्री में काफी परेशानी हो रही है| अगर बिक्री हो भी रही है तो काफी कम दामों पर हो रही है|




इससे पहले, सोमवार को प्रियंका गांधी ने महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध को लेकर योगी सरकार को निशाने पर लिया था|

प्रियंका गांधी ने कहा,,''महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। इस बीच, पीड़ित महिलाओं की सच्चाई और उनकी आवाज को सुनने की बजाए उन्हीं को बदनाम कराना, उन्हीं पर आरोप लगाना सबसे शर्मनाक और बुज़दिल हरकत है। लेकिन देश की महिलाएँ अब चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा, एक बहन को दोषी ठहराया तो लाखों बहनें अपनी आवाज बुलंद करेंगी और उनके साथ खड़ी होंगी। हम अपना ज़िम्मा खुद ले रहे हैं। अब महिलाओं को ही महिला सुरक्षा का जिम्मा उठाना होगा। 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।