मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

12460 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति को लेकर प्रियंका गांधी ने CM योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- युवा बहुत हताश और परेशान

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 12460 शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी हताश और परेशान हैं। उनके रो…

12460 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति को लेकर प्रियंका गांधी ने CM योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- युवा बहुत हताश और परेशान
12460 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति को लेकर प्रियंका गांधी ने CM योगी को लिखी चिट्ठी, कहा- युवा बहुत हताश और परेशान | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 12460 शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी हताश और परेशान हैं। उनके रोजगार के हक का सम्मान करते हुए उन्हें तत्काल नियुक्ति दीजिए।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा कि ये युवा बहुत परेशान हैं। कोरोना महामारी इनके ऊपर और भी कहर बरपा रही है। इन्हें नौकरी नहीं मिल रही है ऊपर से महामारी में उनके सामने आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। कई अभ्यर्थी भयानक अवसाद में हैं। उनके ऊपर घर के नमक-तेल और राशन का भी बोझ है।




कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को 4000 उर्दू शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि,सारे अभ्यर्थी मेरिट में आते  हैं और रोजगार पाने योग्य हैं। मगर सरकार ने इनकी नौकरी की राह में रोड़ा लगा रखा है। यूपी भाजपा सरकार को नौकरी देने वाली भूमिका में आना चाहिए लेकिन सरकार नौकरियों में रोड़ा अटकाने का काम कर रही है।




प्रियंका गांधी ने अपने पत्र में लिखा, "योगी जी उत्तर प्रदेश का युवा बहुत परेशान और हताश है। कुछ दिनों पहले ही मैंने 12460 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बातचीत की। इस शिक्षक भर्ती में 24 जिले शून्य जनपद घोषित थे यानि की इन 24 जिलों में कोई जगह नहीं खाली थी मगर अन्य जिलों की वैकेंसीज के लिए इन बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। काउंसलिंग में हिस्सा लिया। इनको विद्यालय आवंटित हुआ, नियुक्ति पत्र भी छपे मगर मिले नहीं। अब तीन साल बीत जाने के बाद भी इन प्रतिभावान युवाओं की नियुक्ति नहीं हो पाई है।"




उन्होंने आगे लिखा, "ये युवा मजबूरी में कोर्ट कचहरी के चक्कर काट रहे हैं। इनमें से कई ऐसे बच्चे हैं जिनके जीवन संघर्ष से भरे हुए हैं। इनकी दर्दनाक कहानी सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि सरकार ने इनके प्रति एक आक्रामक और निर्मम स्वभाव क्यों बनाया है जबकि यही उत्तर प्रदेश का भविष्य बनाने वाली पीढ़ी है और सरकार इनके प्रति जवाबदेह है।"



प्रियंका गांधी ने लिखा कि ये युवा बहुत परेशान हैं। कोरोना महामारी इनके ऊपर और भी कहर बरपा रही है। एक तो इन्हें नौकरी नहीं मिल रही है ऊपर से इस महामारी में उनके सामने गहरा आर्थिक संकट आ खड़ा हुआ है। कई अभ्यर्थी तो भयानक अवसाद में हैं। उनके ऊपर घर के नमक-तेल और राशन का भी बोझ है।




प्रियंका गांधी ने कहा कि मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए युवाओं के रोजगार के हक का सम्मान करते हुए कृपया 24 शून्य जिलों के अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति देने का कष्ट करें।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।