मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

आयकर वालों ने खिसियाहट में डाला छापा: पम्मी जैन के ठिकानों पर आईटी रेड पर बोले रामगोपाल यादव, योगी की विदाई ...अखिलेश की सत्ता में वापसी तय

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की र…

आयकर वालों ने खिसियाहट में डाला छापा: पम्मी जैन के ठिकानों पर आईटी रेड पर बोले रामगोपाल यादव, योगी की विदाई ...अखिलेश की सत्ता में वापसी तय
आयकर वालों ने खिसियाहट में डाला छापा: पम्मी जैन के ठिकानों पर आईटी रेड पर बोले रामगोपाल यादव, योगी की विदाई ...अखिलेश की सत्ता में वापसी तय | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की रैलियों में भारी संख्या में लोगों की भीड़ को देखकर बीजेपी निचले स्तर की राजनीति कर रही है| यादव ने कहा,''पहले मऊ और मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं के आवासों पर छापेमारी की गई थी, लेकिन उसके बाद कुछ भी नहीं कहा गया है| उन्होंने कहा,''सपा एमएलसी पुष्प राज जैन ने किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं की है। केंद्रीय एजेंसियां दबाव में काम कर रही हैं। यूपी चुनाव से पहले छापेमारी क्यों की जा रही है?



दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा कि कन्नौज में एम.एल.सी. पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी जैन के यहां छापा आयकर वालों ने खिसियाहट में डाला है। कानपुर में इत्र व्यवसायी पियूष जैन के यहां छापा पड़ने पर पता चला कि वह तो भाजपाई है। उसका मामला टर्नओवर बताकर रफादफा कर दिया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के पक्ष में जनता के बढ़ते रूझान और अखिलेश यादव की सभाओं में उमड़ते जनसैलाब तथा उनकी लोकप्रियता से डरी हुई है। 



https://www.thevirallines.net/kannauj-news-uttar-pradesh-bjp-has-alliance-with-it-ed-and-cbi-says-akhilesh-yadav-after-it-raid-on-the-premises-of-pushpraj-jain



यादव ने कहा कि आयकर अधिकारियों ने छापों का जो समय चुना है वह जताता है कि उनकी नीयत ठीक नहीं है। यह सब कुछ भाजपा के इशारे पर हो रहा है। जनता जानती है कि भाजपा जाने वाली है, अखिलेश जी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। हर तरफ से संकेत मिल रहे हैं कि योगी जी जाने वाले हैं, उनकी विदाई और अखिलेश जी की सत्ता में वापसी तय है। उन्होंने कहा,' भाजपा सरकार डराने के लिए जो छापे डाल रही है उससे समाजवादी डरने वाले नहीं है। हमारा कुछ बिगड़ने वाला नहीं है। जनता सब जानती है। इन छापों की प्रतिक्रिया में जनता में भाजपा का विरोध बढ़ेगा और समाजवादी पार्टी का समर्थन बढ़ेगा। भाजपा के कुशासन से लोग ऊब चुके हैं। 



प्रो0 रामगोपाल यादव ने सभी समाजवादी नेताओं-कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि भाजपा जो ज्यादती करा रही है उससे डरे नहीं बल्कि दो कदम आगे बढ़कर जी-जान से बदलाव के लिए काम करे। सभी लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में जुटें। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी विधान सभा चुनाव में लोग भाजपा को ठिकाने लगा देंगे। 




WATCH: कन्नौज में अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 21 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।