लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में कोरोना से हालात बेकाबू हो गए हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या नए रिकॉर्ड बना रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 38 हजार से अधिक नए मरीज मिले हैं। उत्तर प्रदेश में आज कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 222 और मरीजों की मौत हो गई और कोरोना वायरस के रिकार्ड 38,055 नये मामले सामने आये|
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि,'पिछले 24 घंटों में COVID19 के 38,055 नए मामले सामने आए हैं। 23,231 लोग डिस्चार्ज हुए। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,88,144 है। अब तक कुल 7,52,211 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 10959 लोगों की मृत्यु हुई है| कल प्रदेश में 2,25,960 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में 3,95,40,989 सैंपल्स की जांच की गई है|
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि,''प्रदेश में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़ अब तक 96,79,557 लोगों को दी जा चुकी है। वैक्सीन की दूसरी डोज़ अब तक 19,43,675 लोगों को लगाई जा चुकी है|
अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने बताया कि, प्रदेश में ऑक्सीजन के लिए नियंत्रण कक्ष खोला गया है। जिसके माध्यम से अस्पतालों को कब, कहां, कितनी ऑक्सीजन जा रही है, इसकी निगरानी की जा रही है। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है|
उन्होंने बताया कि,'' मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि डॉक्टर द्वारा दी गई दवा की पर्ची दिखाने पर ऑक्सीजन सिलेंडर दिया जाए ताकि होम आइसोलेशन में लोगों को परेशानी न हो| प्रदेश में रेमडेसिविर के 18,000 इंजेक्शन प्राप्त हुए हैं। रेमडेसिविर के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं|
अपर मुख्य सचिव (गृह) ने बताया कि,''हमने ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम को लागू किया है। इसका कंट्रोल सिस्टम लखनऊ के गृह विभाग में है। अपने सॉफ्टवेयर के जरिए कौन सा टैंकर किधर जा रहा है उस पर निगरानी रखी जाएगी। हम एक एप बनाएंगे जिसे हर टैंकर ड्राइवर को अपने मोबाइल में डाउनलोड करना पड़ेगा|