मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी में बीते 24 घंटों में आए COVID-19 के 5,447 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 2.13 लाख के पार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 5,447 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर…

यूपी में बीते 24 घंटों में आए COVID-19 के 5,447 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 2.13 लाख के पार
यूपी में बीते 24 घंटों में आए COVID-19 के 5,447 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 2.13 लाख के पार | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 5,447 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 13 हजार 824 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3294 हो चुकी है|




यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,' पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5447 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मामलों की कुल संख्या 52,651 है, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1,57,879 हैं। अब तक संक्रमित लोगों में से 3294 लोगों की मृत्यु हुई है|




अमित मोहन प्रसाद ने बताया,'कल प्रदेश में 1,22,277 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 52,02,557 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है|अब तक प्रदेश में लगभग 62,800 कोविड हेल्प डेस्क बनाए जा चुके हैं, जिनकी सहायता से अब तक लगभग 7 लाख लक्षणात्मक लोगों की पहचान की जा चुकी है|




 यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,'',मुख्यमंत्री जी ने टेस्टिंग क्षमता हर हालात में 1,50,000 प्रतिदिन तक करने के निर्देश दिए हैं। हर जनपद में निर्धारित संख्या में एंटीजन टेस्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश हैं| धारा 188 के तहत अब तक 2,06,903 FIR दर्ज करते हुए 3,32,482 लोगों को नामजद किया गया है। 1,36,96,233 वाहनों की सघन चेकिंग में 69,881 वाहन सीज किए गए हैं। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 4,33,108 वाहनों के परमिट जारी किए गए हैं|




अवस्थी ने बताया,'मुख्यमंत्री जी ने NEET और JEE की परीक्षा पर कहा कि प्रदेश सरकार ने 2 बड़ी परीक्षाएं कराई हैं। 9 अगस्त को B.Ed की परीक्षाएं आयोजित कराई। स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षाओं में भी कोई संक्रमण का खतरा नहीं रहा क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया|परीक्षाएं कराने के बारे में जो निर्देश केंद्र सरकार देगी, केंद्र सरकार की संस्थाएं देंगी, प्रदेश सरकार उसका पूरा पालन करेगी। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा|





उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया,''वर्तमान में प्रदेश के 18 जनपदों के 830 गांव बाढ़ प्रभावित हैं, जिसमें से 477 गांव मैरुंड तथा जलमग्न हैं। बाढ़ की स्थिति में सुधार आया है|प्रदेश में अब तक 373 बाढ़ शरणालयों की स्थापना की गई है, जिनमें वर्तमान में 3 जनपदों के 26 बाढ़ शरणालयों में लगभग 1299 व्यक्ति रह रहे हैं|





संजय गोयल ने बताया,''पिछले 24 घंटों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को 14016 खाद्यान्न किट का वितरण किया गया है। अभी तक कुल 1,69,520 खाद्यान्न किट का वितरण किया गया है|बाढ़ प्रभावित जनपदों में 703 नावों का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में 784 बाढ़ चौकियों की भी स्थापना की गई है। कुल 482 पशु शिविर संचालित किए गए हैं जिसमें लगभग 7,04,034 पशुओं का टीकाकरण किया गया है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।