लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में COVID-19 संक्रमण के 5,898 नए मामले सामने आए है| नए मामले सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 03 हजार 28 पर पहुँच गई है| वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 82 मौतें हुईं, इसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,141 हो चुकी है
यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया,'पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,898 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव केसों की कुल संख्या 51,317 है, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1,48,562 हैं| कल प्रदेश में 1,44,802 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 49,41,679 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है|अब तक प्रदेश में 1,93,20,725 घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 9,71,70,306 लोग रहते हैं|
अमित मोहन प्रसाद ने बताया,'विदेश से आने वाले लोगों को 7 दिन के इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन और फिर 7 दिन के होम क्वारंटाइन में रहना होता था। भारत सरकार ने गाइडलाइन में कुछ परिवर्तन किया है, प्रदेश में भी उसके अनुरूप कुछ परिस्थितियों में कुछ परिस्थिति इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में छूट दी जाएगी| गर्भवती महिलाओं को, अगर किसी के घर में मृत्यु हुई है और वो विदेश लौटा है तो उसे इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में छूट दी जा सकती है। गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति और 10 साल से छोटे बच्चों के अभिभावक को भी जिला प्रशासन द्वारा छूट दी जा सकती है|
यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया,'',धारा 188 के तहत अब तक 2,03,967 FIR दर्ज करते हुए 3,93,634 लोगों को नामजद किया गया है। 1,35,00,853 वाहनों की सघन चेकिंग में 69,634 वाहन सीज किए गए हैं। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 4,32,722 वाहनों के परमिट जारी किए गए हैं|कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1111 लोगों के खिलाफ 825 FIR दर्ज करते हुए 391 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फेक न्यूज के तहत अब तक 2354 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गई है|