मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

PET- 2021 परीक्षा पर्चा लीक होने का रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने किया दावा, शिकायत कर FIR की मांग

लखनऊ: यूपी के रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर नेे PET 2021 परीक्षा पर्चा लीक होेने का दावा करते हुए FIR की मांग की है। रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग…

PET- 2021 परीक्षा पर्चा लीक होने का रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने किया दावा, शिकायत कर FIR की मांग
PET- 2021 परीक्षा पर्चा लीक होने का रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने किया दावा, शिकायत कर FIR की मांग | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी के रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर नेे PET 2021 परीक्षा पर्चा लीक होेने का दावा करते हुए FIR की मांग की है। रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर ने आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2021 परीक्षा के पर्चा लीक में एफआईआर की मांग की है। 



पुलिस कमिश्नर लखनऊ सहित अन्य को भेजी अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हें आज समय 10-12 बजे की पाली के पीईटी-2021 परीक्षा के बताये जा रहे पेपर के 11 पेज प्राप्त हुए हैं। इनमे 01 पेज मूल पेपर के पेज का फोटोकॉपी है जिस पर उत्तर भी लिखा गया है। 02 पेज में साथ-साथ एडमिट कार्ड भी दिख रहा है। 



उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को पेपर नहीं दिया गया। अतः जब अभ्यर्थियों को पेपर नहीं दिया गया तो वे पेपर पब्लिक डोमेन में कैसे आए, यह एक गंभीर प्रश्न है। इसी प्रकार फोटोकॉपी व उत्तर का मिलना सॉल्वर की भूमिका दर्शाता है तथा 02 पेज में साथ-साथ एडमिट कार्ड का मिलना भी यह दर्शाता है कि उक्त पेज परीक्षा के समय के हैं। अमिताभ तथा नूतन ने इन 11 फोटो को अपनी शिकायत के साथ संलग्न कर इसकी जाँच कराते हुए एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग की है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।