मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बाबा संत गाडगे जी समाज सुधारक थे, समाज को शिक्षित और आगे बढ़ाने का काम किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में संत गाडगे अंबेडकर महासभा की नेतृत्व में पक्के पुल मरी माता मंदिर पर संत गाडगे जी की परिनिर्वाण दिवस पर मूर्ति पर फूल माला चढ़ाया और मोमबत्ती जलाकर उनको श्रद्धां…

बाबा संत गाडगे जी समाज सुधारक थे, समाज को शिक्षित और आगे बढ़ाने का काम किया
बाबा संत गाडगे जी समाज सुधारक थे, समाज को शिक्षित और आगे बढ़ाने का काम किया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में  संत गाडगे अंबेडकर महासभा की नेतृत्व में पक्के पुल मरी माता मंदिर पर संत गाडगे जी की परिनिर्वाण दिवस पर मूर्ति पर फूल माला चढ़ाया और मोमबत्ती जलाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और गोष्ठी का आयोजन किया गया।  इस मौके पे धोबी समाज के काफी लोग इकट्ठा हुए जिन्होंने बाबा साहब के बारे में समाज को जागरूक करने की बात बताई|


महासभा के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा बाबा संत गाडगे जी ने समाज के उन लोगों की मदद की है जिनको समाज से बाहर निकाल दिया जाता था जो अपाहिज होते हैं उनकी  मदद करते और जो लोग पढ़े लिखे नहीं थे उनको शिक्षित बनाने के लिए विद्यालय खोलने का काम किया, अनाथालय बनाया जो लोग अपाहिज लोग के लिए अनाथालय बनाने का काम किया, ऐसे महापुरुष को श्रद्धांजलि देता हूं और जब तक जीवित रहूंगा तब तक समाज के प्रति काम करता रहूंगा।


इस मौके पे धोबी समाज के नेता इंद्र लाल कनौजिया ने बताया कि बाबा संत गाडगे जी ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ मिलकर समाज को आगे बढ़ाने का काम किया और समाज को शिक्षित बनाने का काम किया, ऐसे महापुरुष के परिनिर्वाण दिवस पर आज हम सब लोग इकट्ठा हुए हैं और उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते है।


समाजिक नेता यशपाल कनौजिया ने बताया कि डॉ अंबेडकर साहब, बाबा संत गाडगे को अपना गुरु मानते थे और क्योंकि संत गाडगे जी शिक्षित ना होकर भी समाज के लोगों को शिक्षित बनाने का काम किया ऐसे महापुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।


संगठन के नेता रामअवतार कनौजिया ने बताया कि बाबा संत गाडगे जी महाराज समाज सुधारक थे जिन्होंने समाज को आगे बढ़ाने के लिए तमाम ऐसे कार्य किया जो आज हम लोग बात करें तो भी कम है, आज हमारा समाज पढ़ लिख कर भी महापुरुषों से को भूल रहा है कहीं न कहीं समाज को एकजुट होकर उनके किए हुए कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है।



अभिनेता महेश चंद्र देवा ने बताया कि बाबा संत गाडगे जी स्वच्छता के जनक है और भारत को स्वच्छ बनाने का काम किया और समाज के लोगों को शिक्षित बनाने के लिए जागरूक करने का काम किया, भूखे रह लेना लेकिन बच्चों को शिक्षित करना, तन पर कपड़ा एक जोड़ी  पहन के काम करना पर बच्चों को शिक्षित जरूर बनाना, एक टाइम  खाना मत खाना लेकिन बच्चों को शिक्षित करे ऐसे महापुरुष को कोटि कोटि नमन।


सुनीता कनौजिया महा सभा के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष उन्होंने  गाडगे बाबा को श्रद्धांजलि दी और महिलाओं को जागरूक करने को कहा। इस मौके महा सभा से अवनीश कन्नोजिया, मोनू  बाथम, रवि कन्नोजिया, सौरभ कनौजिया, जीतू कन्नोजिया, रोहित कनौजिया, संतोष कुमार, रीना रजक, अनुपम चौधरी, राजू कनौजिया, राकेश कनौजिया, सुधीर कनौजिया, रामेश कनौजिया, लालू कन्नौजिया, विनोद चौधरी, विनय चौधरी, संजय बंटी सहित धोबी समाज के काफी लोग मौजूद रहे ।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।