मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: यूपी में 22 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज , शराब की बिक्री भी नहीं होगी

अयोध्या:अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है| सरकार ने इस दिन राज्य में शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है| मंगल…

रामलला प्राण प्रतिष्ठा: यूपी में 22 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज , शराब की बिक्री भी नहीं होगी
रामलला प्राण प्रतिष्ठा: यूपी में 22 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज , शराब की बिक्री भी नहीं होगी | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या:अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है| सरकार ने इस दिन राज्य में शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है| मंगलवार को अयोध्या दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन-पूजन के उपरांत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की| मुख्यमंत्री ने राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सभी आवश्यक सहयोग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। 



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मद्देनजर 22 जनवरी को राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा है कि इस दिन राज्य में शराब की दुकानें बंद रहेंगी।



अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी पर यूपी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, " 14 जनवरी से लेकर 24 मार्च तक अयोध्या में भव्यता-दिव्यता अलौकिकता के साथ भगवान श्री राम जी के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम आयोजित होने हैं। इसके लिए व्यापक रूप से तैयारियां की गई हैं...नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की पूरी रचना बनाई गई है और उसी के तहत हम तैयारी कर रहे हैं।.... चित्रकूट से अयोध्या तक भगवान श्री राम जी की चरण पादुका यात्रा के माध्यम रिकॉर्ड बनाएंगे। दुनिया के तमाम कलाकार आएंगे...विभिन्न प्रदेशों की रामलीलाओं का मंचन होगा। इसी तरह की तमाम कार्यक्रम होंगे।.."




ADG जोन लखनऊ पीयूष मोर्डिया ने कहा, "अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है, जिसके अनुरूप सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं... तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया जा रहा है, पूरे जनपद में AI बेस्ड कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है..."




अलीगढ़ DM इंद्र विक्रम सिंह ने कहा, "22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत विधि-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है... यह एक उत्सव जैसा अवसर है ऐसे में सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है... विभिन्न पूजा स्थलों पर भजन-कीर्तन के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे..."



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।